11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभोपालजबलपुर में 4 साल की बच्ची के साथ रेप, शादी में जाने...

जबलपुर में 4 साल की बच्ची के साथ रेप, शादी में जाने के लिए हुई थी तैयार, घर के बाहर से उठा ले गए दरिंदे

Published on

जबलपुर:

जबलपुर में एक चार साल की बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में शादी में जाने के लिए उसकी मां ने उसे सजाया था। जब बच्ची घर के बाहर निकली तो दरिंदे उसे उठा ले गए और उसके साथ दरिंदगी की है। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

दरअसल, पूरा मामला जबलपुर के मझगवां क्षेत्र की है। मझगवां थाना प्रभारी धन्नू सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल को बच्ची के पड़ोस में शादी थी। उमरिया से बारात गांव में आई थी। बच्ची के घर वालों को भी शादी में आने का निमंत्रण मिला था। शादी में जाने के लिए मां ने बच्ची को तैयार किया फिर खुद तैयार होने लगी। इसी दौरान बच्ची मकान के ऊपरी हिस्से में रहने वाली ताई के घर गयी फिर नीचे पहुंची। नीचे आने के बाद वह गायब हो गई। परिवार समझ रहा था कि वह शादी में चली गई है। इसलिए वे शादी समारोह में चले गए। वहां पहुंचने पर जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया।

शरीर पर थे खून के निशान
कुछ देर बाद बारात के लिए जो लाइट रखी गई थी उसी के पास बच्ची मिली। जब परिजन बच्ची को घर ले गए और देखा तो उसके गुप्तांग से खून निकल रहा था। जिसके बाद परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए जबलपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने क्या कहा?
एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और सभी कोणों से जांच कर रहे हैं। हम आरोपियों को पकड़ेंगे और सख्त कार्रवाई करेंगे। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 363 (अपहरण) और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी संदिग्ध व्यक्तियों का डीएनए टेस्ट करवाने की तैयारी में है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this