14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपाल5 वीडियो जो बता रहे हैं हरदा हादसे की भयावहता, भोपाल गैस...

5 वीडियो जो बता रहे हैं हरदा हादसे की भयावहता, भोपाल गैस कांड की तरह भागते नजर आए लोग

Published on

हरदा

मध्य प्रदेश के हरदा जिले स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इसके बाद हादसे के कई खौफनाक वीडियो सामने आए हैं। भोपाल गैस त्रासदी की तरह से लोग इधर से उधर भागते दिख रहे हैं। इन वीडियोज को देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। घायलों को हरदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। ब्लास्ट के बाद आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिख रही थी, जिसे लोगों ने रेकॉर्ड किया है। वहीं, मंत्री उदय प्रताप सिंह ने हेलीकॉप्टर से वीडियो बनाया है।

आसमान से दिखा तबाही का नजारा
एमपी के परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह हरदा पहुंच गए हैं। वह भोपाल से हेलीकॉप्टर से गए हैं। बैरागढ़ गांव के ऊपर से जब उनका हेलीकॉप्टर गुजर रहा था तो वहां से आग की लपटें उठ रही थी। उन्होंने आसमान से वीडियो रेकॉर्ड किया है। इस दौरान तबाही का मंजर दिखा है।

मलबे में तब्दील हो गया फैक्ट्री
वहीं, हादसे के बाद फैक्ट्री मलबे के ढेर में तब्दील हो गया है। गांव में हर तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है। कई बाइक मौके पर जली हुई मिली है। साथ ही गांव के मकानों में दरारें आ गई हैं।

बाइक खींचते दिखे लोग
ब्लास्ट के बाद आसपास की सड़कों पर भगदड़ की स्थिति हो गई थी। लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे थे। इस दौरान बाइक और स्कूटी छोड़कर लोग भागने लगे। कुछ लोग सड़क पर अपनी स्कूटी को घसीटते दिख रहे हैं।

ब्लास्ट के बाद भयावह मंजर
वहीं, अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में भयावह मंजर दिखा है। धमाकों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा गया। कई लोग आवाज सुनकर अपने घरों से भाग रहे थे।

घायल ने सुनाई आपबीती
हादसे के बाद हरदा जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने एमपी के परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने लोगों से बात की है। अस्पताल में भर्ती लोगों ने उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...