11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभोपालमुंह काला करने वाले को 51000… सोफिया कुरैशी पर घटिया बयान देने...

मुंह काला करने वाले को 51000… सोफिया कुरैशी पर घटिया बयान देने वाले मंत्री विजय शाह पर तमतमाई कांग्रेस पार्षद

Published on

इंदौर

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई ‘घटिया बात’ से पूरे देश में आक्रोश है। इसके विरोध में कांग्रेस ने इंदौर में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रीगल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर एकत्र हुए और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय शाह का पुतला फूंका। पुलिस से बचने के लिए प्रदर्शनकारियों ने पहले ही पुतले में आग लगा दी, जिससे सुरक्षाकर्मी केवल मूकदर्शक बनकर रह गए।

कांग्रेस का कहना है कि मंत्री विजय शाह का यह बयान न सिर्फ सेना की अधिकारी का अपमान है, बल्कि देश की बेटियों और महिलाओं का भी अपमान है। पार्टी नेताओं ने मांग की कि विजय शाह को तुरंत मंत्री पद से हटाया जाए। साथ ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान कांग्रेस पार्षद ने बड़ी घोषणा की है।

मुंह काला करने वाले को इनाम
कांग्रेस से जुड़ी महिला पार्षद यशस्वी पटेल ने मंत्री के बयान की आलोचना की है। साथ ही घोषणा की है कि यदि कोई व्यक्ति विजय शाह का मुंह काला करता है, तो उसे वह 51,000 की नकद राशि इनाम में देंगी। उन्होंने कहा कि मंत्री का यह बयान हर भारतीय महिला और सैन्य अधिकारी के सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को उनसे तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए।

कुरैशी के पोस्टर का किया दुग्ध अभिषेक
कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने गांधी प्रतिमा पर कर्नल सोफिया कुरैशी और सैन्य अधिकारी व्योमिका सिंह के पोस्टर लगाकर उनका दूध से अभिषेक किया। साथ ही और मंत्री कुवर विजय शाह के इस्तीफे की मांग की है। दुग्ध अभिषेक करने वाले कांग्रेस नेता ने कहा कि मंत्री के बयान से जो बेइज्जती हुई है इसी को अभिषेक से दू किया है।

यह है विवादास्पद बयान, जिसे लेकर मचा है बवाल
‘हर झोपड़ी और हर खोपड़ी में हलमा होना चाहिए, हलमा मतलब दूसरों के लिए जीना, समाज के लिए जीना। जैसे हमारे मोदी जी समाज के लिए जी रहे हैं, समाज के लिए जान लगा रहे हैं। जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे, वही कटे-पीटे लोगों को, हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई। आतंकवादियों ने कपड़े उतार-उतारकर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी-तैसी करने हमारे जहाज से उनके घर भेजा।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

पाकिस्तान में भी राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5-5 रुपये की कटौती

भोपाल। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और महंगाई के...

भोजशाला : ऐतिहासिक फैसले पर भोपाल में मना जश्न

भोपाल। धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर अदालत द्वारा उसे मंदिर घोषित किए जाने...