10 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभोपालशूटिंग एकेडमी के 'डर्टी कोच' मोहसिन खान पर 6वीं FIR, बेटे को...

शूटिंग एकेडमी के ‘डर्टी कोच’ मोहसिन खान पर 6वीं FIR, बेटे को मेडल दिलवाने के नाम पर पिता से लाखों वसूले

Published on

इंदौर

अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में लव जिहाद और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार मोहसिन खान की मुश्किलें लगातार बढती जा रही हैं। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने मोहसिन खान पर अब छठी एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि कोच मोहसिन ने फरियादी के बेटे को नेशनल शूटिंग में मेडल दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए की वसूली की है।

पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर शाहिद अंसारी ने उन्हें मोहसिन खान की शूटिंग एकेडमी के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि मोहसिन उनके बेटे को नेशनल लेवल पर मेडल दिलवा सकता है।

बड़े-बड़े सपने दिखाकर की ठगी
शाहिद की बातों पर विश्वास करते हुए पीड़ित पिता सिल्वर ऑक्स कॉलोनी स्थित मोहसिन की शूटिंग एकेडमी पहुंचे। वहां कोच मोहसिन खान ने बड़े-बड़े सपने दिखाते हुए कहा कि वह छात्र को राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंचा सकता है। लेकिन इसके लिए एक अच्छी क्वालिटी वाली शूटिंग गन और किट की जरूरत होगी। मोहसिन ने भरोसा दिलाया कि वह खुद गन और किट उपलब्ध करवा देगा। इसके बाद फरियादी ने 2 अप्रैल 2025 को उसे 1.40 लाख रुपये नगद दे दिए। इसके अलावा, हर महीने 8,600 रुपये फीस के तौर पर भी लिए गए।

पीड़ित पिता ने दर्ज कराई शिकायत
पैसे लेने के बाद जब कई बार छात्र को प्रशिक्षण दिलवाने की बात की गई, तो मोहसिन लगातार टालता रहा। जब परिजन ने पैसे लौटाने की मांग की, तब भी वह बहाने बनाता रहा और अब तक रकम वापस नहीं की है। जिसके बाद फरियादी ने अन्नपूर्णा थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर अन्नपूर्णा पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पहले से दर्ज हैं गंभीर मामले
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मोहसिन खान पर पहले ही नाबालिग से छेड़छाड़, यौन शोषण, महिला के साथ अभद्रता, धोखाधड़ी और सामूहिक दुष्कर्म जैसे संगीन आरोपों के तहत पांच मामले दर्ज हैं। अब यह छठा मामला दर्ज होने के बाद मोहसिन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह भी देखा जा रहा है कि कहीं और भी पीड़ित तो नहीं हैं जो इसी तरह मोहसिन के जाल में फंसे हों।

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

पाकिस्तान में भी राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5-5 रुपये की कटौती

भोपाल। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और महंगाई के...

भोजशाला : ऐतिहासिक फैसले पर भोपाल में मना जश्न

भोपाल। धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर अदालत द्वारा उसे मंदिर घोषित किए जाने...