14 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeभोपालग्रीन बेल्ट में अवैध झुग्गियों के निर्माण को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री...

ग्रीन बेल्ट में अवैध झुग्गियों के निर्माण को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Published on

भोपाल। बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास पहुंचकर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन क्षेत्र के ग्रीन बेल्ट में हाई टेंशन लाइन के नीचे अत्यंत खतरनाक तरीके से और अनाधिकृत रूप से बन रही झुग्गियों को तत्काल हटाने और निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग को लेकर दिया गया है।

मंत्री जी की अनुपस्थिति में समिति के पदाधिकारियों ने उनके ओएसडी (OSD) हरीश गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें इस गंभीर समस्या से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा। बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि हाई टेंशन लाइन के नीचे इस तरह का अवैध निर्माण न केवल नियमों के विरुद्ध है, बल्कि यहाँ रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद संवेदनशील और खतरनाक है।

इस अवसर पर कॉलोनी और समिति के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारी तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशासन से इस मामले में जल्द से जल्द ठोस और दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

Latest articles

8 साल की बच्ची से मारपीट: घर की घंटी बजाने के शक में दुकानदार ने पीटा, मासूम ने टीआई को किया फोन

भोपाल। जिले के खुजनेर कस्बे में रविवार को एक बेहद हैरान करने वाला और...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं...

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: वेयरहाउस से मिले संदिग्ध सुराग, लाइसेंस और निगरानी पर उठे सवाल

देवास। जिले में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत...

सुप्रीम कोर्ट कमेटी सख्त: सड़क के गड्ढों और खुले नालों पर करनी होगी बैरिकेडिंग, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

भोपाल। देश में बढ़ते सड़क हादसों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सुप्रीम कोर्ट...

More like this