8 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeभोपालशादी के सालभर बाद पति से अलग रहने लगी, जीजा पहुंचा कमरे...

शादी के सालभर बाद पति से अलग रहने लगी, जीजा पहुंचा कमरे में तो जमीन पर अचेत पड़ी मिली

Published on

भोपाल:

शादी के एक साल बाद ही महिला के सुखी और खुशहाल जीवन में खटास आ गई। उसके बाद वह अपने पति से अलग हो गई। इतना ही नहीं महिला अपने परिवार से भी दूर रहने लगी। अब उस महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक महिला की उम्र महज 24 साल है। 20 वर्ष की उम्र में ही उसकी शादी हो गई थी।

मामला भोपाल के लांबाखेड़ा का है। यहां पर एक महिला की संदिग्ध हालात में जान चली गई। बताया जा रहा है कि शादी के एक साल बाद ही वह पति से अलग होकर अकेली रहती थी। भोपाल में रहकर वह समूह लोन दिलाने का काम करती थी।

किराए के मकान में रहती थी युवती
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक रूप से यह मामला जान देने का लग रहा है, लेकिन पुलिस अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार विदिशा के कड़ैया खेड़ा गांव की आरती कुशवाह लांबाखेड़ा में किराए से रहती थी। वर्ष 2020 में उसकी शादी हो गई थी। एक साल बाद ही पति से अलग हो गई थी। इसके बाद से ही वह परिवार से अलग ईटखेड़ी के लांबाखेड़ा में रह रही थी।

जमीन पर अचेत अवस्था में मिली
घटना के आसपास वाले दिनों में ऑफिस वाले उसे कॉल कर रहे थे, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। घटना के बाद सूचना उसके परिवारजनों को दी गई। मामले की जानकारी लगने के बाद भोपाल में रहने वाले उसके जीजा ने कमरे में जाकर देखा तो जमीन पर आरती अचेत अवस्था में दिखाई दी।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस को कमरे से संदिग्ध पदार्थ भी मिला है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि महिला ने जहर खाकर जान दी है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...