3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभोपालउज्जैन, इंदौर और भोपाल में अलर्ट, ग्वालियर में ऑक्सीजन प्लांट की जांच…...

उज्जैन, इंदौर और भोपाल में अलर्ट, ग्वालियर में ऑक्सीजन प्लांट की जांच… कोरोना केस मिलने से एक्शन मोड में स्वास्थ्य विभाग

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में कोरोना के मरीज मिलने से लोगों में डर का माहौल है। इंदौर में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक उज्जैन की महिला है और दूसरी सूरत की 7 साल की बच्ची है। महिला को अन्य बीमारियां भी हैं। बच्ची का इलाज कराने परिजन इंदौर लाए थे। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और जांच बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। जनवरी से अब तक प्रदेश में कोरोना के पांच मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। ग्वालियर में ऑक्सीजन प्लांट की जांच शुरू हो गई है और जबलपुर में अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है।

मरीजों के मिलने से हड़कंप
इंदौर में दो कोरोना के मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। हालांकि, ये दोनों मरीज इंदौर के रहने वाले नहीं हैं। लेकिन जांच इंदौर में होने के बाद ये पॉजिटिव पाए गए। एक मरीज उज्जैन की महिला है। दूसरी मरीज सूरत की 7 साल की बच्ची है।

उज्जैन के अस्पताल में भर्ती है महिलाएं
उज्जैन की महिला को कोरोना के साथ दूसरी बीमारियां भी हैं। इसलिए उसके सैंपल इंदौर के एक प्राइवेट लैब में जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। फिलहाल वह उज्जैन के अस्पताल में भर्ती है। वहां उसका दूसरी बीमारियों का इलाज चल रहा है। सूरत की 7 साल की बच्ची को परिजन दूसरी बीमारी के इलाज के लिए इंदौर लाए थे। यहां लैब में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई।

सैंपल की संख्या बढ़ाने की तैयारी
स्वास्थ्य विभाग अब सतर्क हो गया है। इंदौर में 2 एक्टिव केस मिलने के बाद सैंपल की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इनके संपर्क में आए लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। आपको बता दें कि इस साल जनवरी से लेकर अब तक कोरोना के पांच मरीज मिल चुके हैं। इनमें से एक महिला की मौत हो गई है। हालांकि, उसे पहले से ही किडनी की बीमारी और दूसरी बीमारियां थीं।

अस्पतालों में अलर्ट जारी
ग्वालियर में ऑक्सीजन प्लांट की जांच शुरू कर दी गई है। जबलपुर में अस्पतालों को कोविड को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। राजधानी भोपाल में आरटीपीसीआर जांच सिर्फ एम्स में ही उपलब्ध है। इसका मतलब है कि अगर आपको भोपाल में आरटीपीसीआर जांच करानी है, तो आपको एम्स जाना होगा।

कोविड 19 का डैशबोर्ड अपडेट नहीं
इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य कल्याण विभाग द्वारा कोविड-19 के लिए बनाया गया डैश बोर्ड अपडेट नहीं है। इसलिए मध्य प्रदेश के आधिकारिक आंकड़े नहीं दिख रहे हैं। जब हमने वेबसाइट देखी तो वह आखिरी बार 19 मई 2025 को अपडेट हुई थी। उसके अनुसार देश में 257 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...