15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालगाय की आवाज पर उठ खड़े हुए सभी पशु, शिकार छोड़ भागा...

गाय की आवाज पर उठ खड़े हुए सभी पशु, शिकार छोड़ भागा बाघ

Published on

भोपाल,

इंसान अब भले इस दुनिया में एक-दूसरे की मदद ना करें लेकिन जानवर अब भी किसी दूसरे जानवर को मुसीबत में देखकर मदद के लिए आगे आ जाते हैं. कुछ ऐसा ही नजर आया मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जहां एक गाय पर बाघ ने हमला कर दिया.

जब तक बाघ उस गाय को शिकार बना पाता तब तक दूसरी गायों ने आकर उस पर हमला कर दिया और अपने साथी को बचा लिया. दूसरे गाय के हमले से घबराकर बाघ अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला. अब इस वाकये का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.

दरअसल भोपाल के केरवा डेम रोड पर मदर फार्म के पास 18 और 19 जून की रात को एक बाघ नजर आया. जंगल की फेंसिंग से निकलकर वो बाहर आ गया था. रात करीब एक बजे फार्म में झुंड से कुछ दूरी पर बैठी एक गाय पर बाघ ने घात लगाकर हमला कर दिया और उसे पीछे से पकड़ लिया. जब तक बाघ गाय की गर्दन पर हमला कर उसको मारता इससे पहले गाय ने चिल्लाना शुरू कर दिया. गाय की आवाज सुनकर उसके साथी गायों ने बचाने के लिए दौड़ लगा दी.

एक साथ कई गायों को अपनी ओर दौड़कर आता हुआ देखकर बाघ घबरा गया और शिकार छोड़कर वहां से भाग गया. यह पूरी घटना फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. टाइगर मूवमेंट वाले इस इलाके में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने फेंसिंग की है जिसकी ऊंचाई लगभग 14 फीट है. हालांकि मेंटेनेंस नहीं होने की वजह से कुछ जगह से उसमें से रास्ता बन गया है. इसी रास्ते से बाघ गायों के फॉर्म में दाखिल हो गया.

इस मामले में भोपाल वन विभाग के डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि इस इलाके में बाघिन T-123 अपने चार शावकों के साथ दिखाई देती है. संभवत: यह बाघिन के चार शावकों में से एक है जिसकी उम्र लगभग 6 महीने की है. उसके शिकार करने के तरीके से और शिकार में असफल हो जाने से जाहिर हो रहा है कि वह अभी शिकार करने में एक्सपर्ट नहीं हुआ है. वन विभाग द्वारा लगातार आम लोगों को हिदायत दी जाती है की टाइगर मूवमेंट एरिया में रात को ना जाएं. इसके अलावा वन विभाग द्वारा इस इलाके में नाइट पेट्रोलिंग भी कराई जाती है.

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...