13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालभोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

Published on

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एमपी नगर एसडीएम कार्यालय से जनवरी से मार्च के बीच 100 से अधिक बीपीएल कार्ड जारी किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में अपात्र लोगों को भी शामिल कर लिया गया। उस समय यहां एसडीएम के पद पर एलके खरे पदस्थ थे। जांच में सामने आया है कि जिन लोगों को बीपीएल कार्ड दिए गए, उनमें सरकारी कर्मचारी, कलेक्ट्रेट का क्लर्क और ऐसे परिवार भी शामिल हैं जिनके पास पक्का मकान, फ्लैट, कार और दोपहिया वाहन मौजूद हैं।

 

कई परिवारों की मासिक आय 40 से 50 हजार

कई परिवारों की मासिक आय 40 से 50 हजार रुपए तक बताई जा रही है, इसके बावजूद उन्हें गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी में शामिल कर दिया गया। पड़ताल में यह भी सामने आया कि कई मामलों में कार्ड बनवाने के लिए गलत या भ्रामक पते दिए गए। एक मामले में जिस पते पर बीपीएल कार्ड बनाया गया, वहां मौके पर खाली प्लॉट मिला। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि सर्वे प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई या रिकॉर्ड में हेरफेर कर अपात्र लोगों को पात्र बनाया गया।

दोषियों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, एक-एक बीपीएल कार्ड बनवाने के बदले 5 से 15 हजार रुपए तक लेने के आरोप भी सामने आए हैं। मामले को लेकर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर भोपाल ने कहा है कि यदि बीपीएल राशन कार्ड गलत तरीके से बनाए गए हैं तो उनकी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं संबंधित अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जिम्मेदार कर्मचारियों और कार्ड बनवाने वालों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: एमपी के 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में...