14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालमंदसौर में टक्कर के बाद घायल व्यक्ति को तड़पता छोड़ भाग गया...

मंदसौर में टक्कर के बाद घायल व्यक्ति को तड़पता छोड़ भाग गया एंबुलेंस, सामने आया खौफनाक वीडियो

Published on

मंदसौर:

जिले के शामगढ़ में एंबुलेंस से गिरने पर एक घायल मरीज की मौत हो गई। हादसा डिम्पल चौराहे के पास हुआ। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।मंदसौर स्थित शामगढ़ थाना प्रभारी मनोज महाजन ने बताया कि नारायण सिंह (50) निवासी चांद का खेड़ा, थाना मिश्रौली, जिला झालावाड़, मोटरसाइकिल से आकली दीवान गांव से लौट रहे थे। बरखेड़ा राठौर गांव के पास एंबुलेंस सीजी 04 एनटी 9412 ने उन्हें टक्कर मार दी। एंबुलेंस चालक अर्जुन प्रजापति उन्हें घायल अवस्था में शामगढ़ अस्पताल ले जा रहा था।

एंबुलेंस की खिड़की टूटकर गिर गई
अस्पताल से करीब एक किलोमीटर पहले एंबुलेंस की खिड़की टूटकर गिर गई। डिम्पल चौराहे के पास नारायण सिंह एंबुलेंस से नीचे गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। दूसरी एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानबूझकर एंबुलेंस से फेंका
मृतक के परिजन तूफान सिंह ने आरोप लगाया कि चालक ने जानबूझकर नारायण सिंह को एंबुलेंस से बाहर फेंका। पुलिस ने तन्वी होटल के पास से एंबुलेंस जब्त कर ली है। चालक अर्जुन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

साफ कुछ नहीं दिखा
प्रत्यक्षदर्शी कन्हैयालाल ने बताया कि व्यक्ति गिरा या गिराया गया, यह साफ नहीं दिखा। गिरते ही 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया। प्रत्यक्षदर्शी विक्रम सिसोदिया ने बताया कि मृतक का चेहरा लहूलुहान था। उनकी कुर्ते की जेब में टूटी हुई शराब की बोतल मिली। अस्पताल में पहचान के लिए जेब की तलाशी ली गई। आधार कार्ड नहीं मिला। गांव के कुछ लोग अस्पताल पहुंचे और नारायण सिंह की पहचान की। पुलिस शराब सेवन की संभावना की जांच कर रही है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...