17.5 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeभोपालकुमार विश्वास को धमकी देने वाला अरेस्ट, बोला- केजरीवाल के खिलाफ नहीं...

कुमार विश्वास को धमकी देने वाला अरेस्ट, बोला- केजरीवाल के खिलाफ नहीं सुन सकता

Published on

गाजियाबाद,

मशहूर कवि कुमार विश्वास को ईमेल के जरिए धमकी देने वाले शख्स को गाजियाबाद पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. आरोपी की पहचान लोकेश शुक्ला के रूप में हुई है.पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह कुमार विश्वास को पहले भी कई बार ईमेल भेज चुका है. इसमें उसने खुद की लिखी कविताएं भेजी थीं. लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आया.

बयान सुनकर हुआ गुस्सा
इसी बीच उसने कुमार विश्वास के कुछ बयान सुने. इसमें कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की थी. इसी गुस्से में उसने कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी दी और अमर्यादित टिप्पणी भी की.

भगवान श्रीराम पर की अमर्यादित टिप्पणी
आरोपी ने बताया कि वह अरविंद केजरीवाल को पसंद करता है. उनकी पार्टी के खिलाफ किसी भी तरह की बात नहीं सुन सकता है. आरोपी ने भगवान श्रीराम पर अमर्यादित टिप्पणी भी की.

आवेश में आकर दी धमकी
उसका कहना है कि उसने आवेश में आकर धमकी भरा ई-मेल कुमार विश्वास को भेजा था. इस पूरे प्रकरण में गाजियाबाद के एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि कवि कुमार विश्वास को धमकी भरे ईमेल भेजे जाने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की. इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई, जो कि उस तक पहुंच गई और गिरफ्तार करने में सफलता पाई.

Latest articles

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

More like this