14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालजैसे ही हुआ नाम का ऐलान, हर कोई रह गया हैरानः शिवराज...

जैसे ही हुआ नाम का ऐलान, हर कोई रह गया हैरानः शिवराज ने मोहन को पहनाया कमल का हार

Published on

मध्य प्रदेश में नए सीएम के नाम की घोषणा कर दी गई है। राज्य का नया सीएम मोहन यादव को बनाया गया है। आज विधायक दल की बैठक में दल का नेता चुना गया। इस बैठक के बाद मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। बीजेपी ने कुछ महीने पहले विधानसभा चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बिना चुनाव ही लड़ा था। जिसके कारण इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री कौन होगा।बता दें कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 163 सीटें जीती है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही थी। एक निर्दल प्रत्याशी ने सीट हासिल की है।

रेस में थे कई नाम
एमपी सीएम पद की रेस में कई दिग्गज नाम शामिल थे। जिसमें प्रह्लाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, वीडी शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय जैसे कई नाम शामिल थे। जिसमें केंद्रिय मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी ने सबको चौंकाते हुए मोहन यादव को नया मुख्यमंत्री बनाया है।

उज्जैन के दक्षिण सीट से मोहन यादव ने जीत हासिल की है। बता दें कि मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर उज्जैन दक्षिण सीट पर कब्जा किया है। ये लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। 2013 में पहली बार विधायक बने। शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।बता दें कि बीजेपी ने 9 दिन मंथन करने के बाद सबको चौंका दिया है। बीजेपी के भोपाल दफ्तर में नवनिर्वाचित विधायकों ने नए सीएम के नाम पर मोहर लगा दी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this