9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeभोपालडीएम की फर्जी सील और सिग्नेचर से जमीन खरीदने की कोशिश, एक...

डीएम की फर्जी सील और सिग्नेचर से जमीन खरीदने की कोशिश, एक चूक और हो गया इतने बड़े ‘कांड’ का खुलासा

Published on

खरगोन:

जिले के मंडलेश्वर में दो आरोपियों द्वारा आदिवासी किसान की जमीन खरीदने के लिए डीएम की फर्जी अनुमति बनाने का मामला सामने आया है। डिप्टी रजिस्ट्रार की शिकायत पर उपसरपंच समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने डीएम की फर्जी सील व स्कैन किए हस्ताक्षर से किसान की जमीन को बेचने की अनुमति बनाई और एक आरोपी डेप्युटी रजिस्टार कार्यालय महेश्वर रजिस्ट्री में आने वाले खर्च की जानकारी के लिए पहुंच गया। डिप्टी रजिस्ट्रार को शक होने पर कलेक्टर कार्यालय से पुष्टि चाही तो मामला जालसाजी का निकला। डिप्टी रजिस्ट्रार की शिकायत पर ग्राम काकड़दा के उपसरपंच व एक अन्य आरोपी के विरूद्ध महेश्वर थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

डीएम की फर्जी सील से होने वाली खरीददारी
महेश्वर की डिप्टी रजिस्ट्रार गरिमा चौहान ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। एफआईआर में उन्होंने बताया कि 21 जून को लोकेश सोलंकी निवासी काकड़दा उपपंजीयक कार्यालय महेश्वर आया। उसने खुद को काकड़दा का उपसरपंच बताते हुए भूमि स्वामी द्वारका डावर की जमीन को बेचने का कलेक्टर द्वारा जारी विक्रय अनुमति आदेश दिखाते हुए रजिस्ट्री के संबंध में पूछताछ करने लगा। उसने कहा कि मुझे रुपेश वैष्णव निवासी ठनगांव ने भेजा है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने बताया कि विक्रय अनुमति पर डीएम की हुबहू सील व कलेक्टर के हस्ताक्षर थे। आदेश पत्र संदेहास्पद लगने पर इसके सत्यापन के लिए डीएम कोर्ट खरगोन संपर्क किया गया। जहां से पता चला कि ऐसा कोई आदेश या अनुमति यहां से जारी ही नहीं हुई है।

एक चूक से हो गया खुलासा
फर्जी सील व हस्ताक्षर से बनाए कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से वे आदिवासी किसान की जमीन खरीदने का प्रयास कर रहे थे। आरोपी लोकेश सोलंकी निवासी काकड़दा व रुपेश वैष्णव निवासी ठनगांव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। खरगोन के डीएम के वी शर्मा ने बताया कि काकड़दा ग्राम पंचायत का उपसरपंच व एक अन्य आरोपी फर्जी सील व हस्ताक्षर से बनाई कूटरचित अनुमति के आधार पर आदिवासी की जमीन विक्रय का प्रयास कर रहे थे। महेश्वर उपपंजीयक का संदेह सही निकला। हमने अब तक आदिवासी की जमीन विक्रय करने की एक भी अनुमति जारी नहीं की है। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया गया है। विवेचना करने वाले पुलिस अधिकारी संजीव साठे ने बताया कि असदिवासी द्वारका करीब 70 वर्ष का है और उसकी शारीरिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह कहीं आना-जाना कर सके।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

भोपाल में हॉकी का अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ: टीम इंडिया में एमपी अकादमी के 10 सितारों का जलवा

भोपाल। खेल प्रेमियों और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। भोपाल के...

भोपाल में जनगणना का पहला चरण शुरू, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

भोपाल। भारत की जनगणना के तहत मध्य प्रदेश में 1 मई से जनगणना का...

महाराज छत्रसाल जयंती पर भोपाल में सजेगा बुंदेली महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

भोपाल। बुंदेलखंड के शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराज छत्रसाल की 377वीं जयंती के...