16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालदिव्य दरबार में बाबा बागेश्वर ने दिखाई दरियादिली, गरीब महिला के लिए...

दिव्य दरबार में बाबा बागेश्वर ने दिखाई दरियादिली, गरीब महिला के लिए खोल दिया खजाना, पैसों से भर गया आंचल

Published on

भोपाल

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपने दिव्य दरबार में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका समाधान बताते हैं। कई बार लोगों की समस्या सुन वो खुद भी भावुक हो जाते हैं। बागेश्वर धाम सरकार के वीडियो सोशल मीडिया में अक्सर वायरल होते रहते हैं। जिसमें लोगों के समस्याओं के समाधान बताते हैं। हाल ही एक वीडियो बागेश्ववर धाम सरकार के ऑफिशियल ट्विटर से शेयर किया गया है। जिसमें वो एक फरियादी महिला की आर्थिक मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक महिला की समस्या सुनने के बाद वो खुद भी भावुक हो जाते हैं और उस महिला का आंचल पैसों से भर देते हैं।

महिला बताती है अपनी समस्या
बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार में पहुंची महिला बताती हैं कि वह बहुत गरीब है उसकी नौकर चली गई है। दिव्य दरबार में आने के लिए वो लंबे समय से कोशिश कर रही है लेकिन इस बार पहुंची है। महिला अपनी समस्या बताते -बताते रोने लगती है। हालांकि इस दौरान बाबा उसे समझाते हैं।

गहने गिरवी रखकर पहुंची दिव्य दरबार
महिला बागेश्वर धाम सरकार से बताती है कि दिव्य दरबार में आने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे जिस कारण से उसने अपने गहने गिरवी रखकर पैसों का इंतजाम किया है। रोते-रोते महिला कहती है कि मेरे घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। महिला की बात सुनकर पंडाल में बैठे कई भक्त भावुक हो जाते हैं।

बागेश्वर सरकार ने पर्चे पर बताया समाधान
बागेश्वर सरकार महिला की समस्या पर्चे पर लिखते हैं। महिला ने जो समस्याएं बाबा को बताई वो समस्याएं बाबा ने पहले ही अपने पर्चे पर लिखकर रख ली थी। महिला की बात खत्म होने के बाद बागेश्वर धाम सरकार ने महिला से पर्चा पढ़ाया। बागेश्वर धाम सरकार ने इस दौरान महिला को उसकी समस्या का समाधान भी बताया।

बागेश्वर सरकार ने दिए पैसे
महिला की बात सुनकर खुद बागेश्वर सरकार भी भावुक हो जाते हैं। महिला की समस्या का समाधान बताने के साखथ-साथ बाबा महिला को 500-500 रुपए के कई नोट उसके आंचल में डाल देते हैं। बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि इस पैसे को रख लो। जिसके बाद महिला उन पैसों को रख लेती है और मंच से नीचे उतर जाती है।

हिन्दू राष्ट्र के लिए की थी अपील
बता दें कि हाल ही में बागेश्वर धाम सरकार ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए अपने गांव गढ़ा में महायज्ञ किया था। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि अगर हिन्दूओं के दो बच्चे हैं तो एक और अगर चार हैं तो दो बच्चों को रामनवमी के लिए समर्पित कर दो। उन्होंने कहा था कि बातें बहुत हो गईं अब सनातन के लिए सड़कों पर निकलता होगा। बाबा का ये वीडियो जमकर वायरल हुआ था।

Latest articles

कोहेफिजा में दर्दनाक हादसा: मार्बल की घिसाई करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

भोपाल राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लालघाटी इलाके में मंगलवार दोपहर...

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ते साइबर ठगी के मामलों...

घूरने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

भोपाल राजधानी भोपाल के रंभा नगर इलाके में घूरने को लेकर हुए विवाद में 6...

अफवाहों से बढ़ी गैस बुकिंग अब सामान्य, भोपाल में रोजाना बुकिंग 3 हजार घटी

भोपाल मप्र में एलपीजी सिलेंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों से बना ‘पैनिक’ जैसा माहौल...

More like this

कोहेफिजा में दर्दनाक हादसा: मार्बल की घिसाई करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

भोपाल राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लालघाटी इलाके में मंगलवार दोपहर...

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ते साइबर ठगी के मामलों...

घूरने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

भोपाल राजधानी भोपाल के रंभा नगर इलाके में घूरने को लेकर हुए विवाद में 6...