17.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालबीएचईएल में "उद्योग में हरित ऊर्जा का उपयोग" पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता...

बीएचईएल में “उद्योग में हरित ऊर्जा का उपयोग” पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Published on

भोपाल।

बीएचईएल, भोपाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “उद्योग में हरित ऊर्जा के उपयोग” विषय पर आपूर्तिकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बीएचईएल के महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) श्री विपुल अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर श्री शलभ शर्मा, महाप्रबंधक (थिंक गैस, भोपाल), श्री समीर पॉल, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (ईएमटी), श्रीमती ऋचा बाजपेयी, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (सीआरएसएम), श्री दीपक कुमार, प्रबंधक (एफएसएसएम) एवं श्रीमती प्रिया दास उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में श्री अग्रवाल ने कहा कि बीएचईएल, भोपाल हरित भविष्य की दिशा में अग्रसर होने का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने बताया कि उद्योग में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) एवं सौर ऊर्जा के उपयोग से ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

शलभ शर्मा ने उद्योग में पीएनजी के उपयोग पर प्रकाश डाला, वहीं श्री समीर पॉल ने सौर ऊर्जा के उपयोग के लाभों की जानकारी दी।

यह भी पढ़िए: सतना में शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका, कांग्रेस नेताओं ने उठाई किसानों की समस्या

बीएचईएल ने अपनी आपूर्ति श्रृंखला में स्थिरता को बढ़ावा देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की है। इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण क्षेत्र के आपूर्तिकर्ताओं और आपूर्ति श्रृंखला के भागीदारों को सौर ऊर्जा और पीएनजी जैसे विकल्पों के प्रति जागरूक बनाना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।

कार्यक्रम के माध्यम से बीएचईएल ने व्यावसायिक सहयोग की परंपरा को और सुदृढ़ करते हुए भविष्य के लिए हरित और स्थायी विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...