24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभोपालबीएचईएल कर्मचारियों को 22 सितंबर से मिलेगा विंटर जैकेट

बीएचईएल कर्मचारियों को 22 सितंबर से मिलेगा विंटर जैकेट

Published on

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), भोपाल ने अपने सभी महिला एवं पुरुष कर्मचारियों के लिए वर्ष 2025-26 के यूनिफॉर्म के तहत विंटर जैकेट वितरित करने की घोषणा की है। बीएचईएल प्रबंधन की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार, मोन्टे कार्लो फैशन्स लिमिटेड द्वारा निर्मित यह जैकेट 22 सितंबर 2025 से कारखाना मुख्य भंडार से वितरण किया जाएगा।

कर्मचारियों को जैकेट वितरण के लिए विभागवार सूची महाप्रबंधक द्वारा नामित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। यह सूची बीएचईएल के इंट्रानेट होम पेज पर भी देखी जा सकेगी। इसमें कर्मचारी का नाम, स्टाफ नंबर, पदनाम और विभागीय जानकारी होगी।

जैकेट प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को पहचान पत्र और विभाग द्वारा सत्यापित पावती प्रस्तुत करनी होगी। जिन कर्मचारियों की पावती पर हस्ताक्षर नहीं होंगे, उन्हें जैकेट नहीं दिया जाएगा। वितरण प्रक्रिया 20 अक्टूबर 2025 तक पूरी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़िए: बीएचईएल भोपाल के टेक्निकल विंग, वाटिका सेन्‍टर एवं मसाला सेन्‍टर में विश्‍वकर्मा पूजा का आयोजन

बीएचईएल प्रबंधन ने सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि समय पर कर्मचारियों को विंटर जैकेट उपलब्ध कराया जा सके।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this