6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभोपालबीएचईएल आर्टिजन परीक्षा रद्द, अब 12 जनवरी 2026 को होगी पुनर्परीक्षा

बीएचईएल आर्टिजन परीक्षा रद्द, अब 12 जनवरी 2026 को होगी पुनर्परीक्षा

Published on

भोपाल/नई दिल्ली।
बीएचईएल द्वारा 08 अक्टूबर 2025 को आयोजित आर्टिजन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBE) को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया है। निगम ने अब इस परीक्षा की पुनर्परीक्षा 12 जनवरी 2026 (सोमवार) को आयोजित करने की घोषणा की है। बीएचईएल के अनुसार परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस पहले की तरह ही रहेगा। पुनर्परीक्षा 12 जनवरी को सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सुबह 07:30 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी तथा 08:30 बजे गेट बंद हो जाएगा।

देर से आने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा से संबंधित विस्तृत निर्देश, एडमिट कार्ड डाउनलोड और परीक्षा केंद्र विवरण, बीएचईएल करियर्स पोर्टल पर 3 जनवरी 2026 तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे। बीएचईएल ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी, जो 08 अक्टूबर 2025 की परीक्षा में उपस्थित थे, उन्हें ही पुनर्परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

Read Also: राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

दिव्यांगों उम्मीदवारों के लिए विशेष निर्देश
दोनों हाथों में लोकोमोटर दिव्यांगता, सेरेब्रल पाल्सी या पूर्ण दृष्टिबाधित उम्मीदवारों के लिए बीएचईएल में आर्टिजन ग्रेड–IV पद अनुमोदित नहीं है। ऐसे में स्क्राइब केवल उन्हीं उम्मीदवारों को अनुमति होगी जो बेंचमार्क दिव्यांगता श्रेणी में आते हैं तथा बीएचईएल वेबसाइट पर दिए प्रावधान अनुसार फिजिकल लिमिटेशन सर्टिफिकेट प्रस्तुत करते हैं।
बीएचईएल ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this