12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालभेल लेडीज एजुकेशनल वेलफेयर विंग ने की बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा...

भेल लेडीज एजुकेशनल वेलफेयर विंग ने की बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा  

Published on

भोपाल ।
बीएचईएल लेडीज एजुकेशनल वेलफेयर विंग में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर माँ सरस्वती की पूजा का विधिवत आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रोज़ी उपाध्याय, उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता चटर्जी एवं सचिव श्रीमती मंजू शौरी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अपने संबोधन में श्रीमती उपाध्याय ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बसंत पंचमी नव उत्साह और उमंग का पर्व है।

Read Also: बीएचईएल के जवाहर लाल नेहरू स्कूल सीनियर विंग में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

उन्होंने कहा कि उचित शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखती है तथा विद्या के सदुपयोग के साथ हमें निरंतर नया सीखते रहने की भावना बनाए रखनी चाहिए। कार्यक्रम में लेडीज क्लब द्वारा संचालित सभी संस्थाओं की उपाध्यक्ष एवं सदस्याएँ उपस्थित रहीं। इस अवसर पर संस्था की छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनकी सभी ने सराहना की।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...