27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालराज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने विभागीय एवं विकास कार्यों की समीक्षा कीदेश...

राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने विभागीय एवं विकास कार्यों की समीक्षा कीदेश के सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थान देंगे पिछड़ा वर्ग के छात्रों को कोचिंगपिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में जनवरी से संचालित होंगी मेस

Published on

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, विकासकार्य और छात्र कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा हुई।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने बताया कि पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित सरदार पटेल कोचिंग अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रों को देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों से शिक्षा पाने का अवसर मिलेगा। योजनांतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निर्धारित कोचिंग अवधि भी बढ़ाई गई है। छात्रों को शिष्यवृत्ति भी अब पूरी कोर्स अवधि में हर माह दी जाएगी। इस योजना के तहत पात्र छात्रों को एक बड़ी सौगात मिली है। ऐसे छात्रों को हर महीने 1000 रुपए आवास किराया भत्ता दिया जाएगा।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के छात्रावासों में जनवरी से मेस संचालित की जाएगी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को सामग्री पूर्ति और किचन मरम्मत के कार्य से संबंधित कार्यवाही जल्द से जल्द पूर्ण करने को लेकर निर्देशित किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि छात्रवृत्ति, कोचिंग और छात्रावास से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी संचालन सामाजिक उत्थान और युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Read Also: IPL 2026 में नहीं खेलेंगे ‘किंग’ कोहली? RCB से कॉन्ट्रैक्ट ठुकराने की अफवाहों पर आकाश चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी!

बैठक में विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना पर भी चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2023-24 में 64 विद्यार्थियों (नवीन एवं नवीनीकृत) को लाभ प्रदान किया गया है, जबकि वर्ष 2024-25 में 53 विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिला है। 2025-26 के लिए भी 33 अभ्यर्थियों के चयन के पश्चात कार्यवाही के लिए अग्रेषित किया गया है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने हाउसिंग बोर्ड और भोपाल विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से भी विकास कार्यों को लेकर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...