भोपाल।
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. समर पटेल और डायरेक्टर फैजान खान को सोशल मीडिया पर सिर कलम करने और जान से मारने की धमकियाँ मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लिखित शिकायत उन्नति महालक्ष्मी थाने में दर्ज कराई गई है।
सूत्रों के अनुसार, दशहरा पर्व एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यक्रमों के चलते दोनों अधिकारी इटारसी में निरीक्षण पर थे। इसी दौरान वे विशाल पशु संचलन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनकी उपस्थिति के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें गंभीर धमकियाँ मिलने लगीं। शिकायत के मुताबिक, कुछ युवकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चेयरमैन और डायरेक्टर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़िए: नाबालिग साली से दुष्कर्म ,आरोपी जीजा गिरफ्तार
पोस्ट वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुँचा। पुलिस का कहना है कि पोस्ट और टिप्पणियों की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने इस घटना को वक्फ बोर्ड को बदनाम करने की साजिश बताया है।
