भोपाल।
भेल जंबूरी मैदान में इस वर्ष होने जा रही श्रीराम कथा के लिए भव्य और विस्तृत तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। सकल समाज वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति एवं श्रीराम कथा आयोजन समिति के प्रवक्ता बलवंत सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस बार आयोजन क्षेत्र, सुविधाओं और श्रद्धालु प्रबंध को विशेष रूप से विस्तारित किया गया है। श्री रघुवंशी के अनुसार कथा व्यास मंच 32×60 फीट और कथा पांडाल 80×320 फीट के विशाल डोम आर्किटेक्चर में तैयार किया गया है। इसके साथ सूचना केंद्र, धार्मिक साहित्य कक्ष और जोधपुर से आए देसी गाय के घी विक्रेताओं के लिए पृथक टेंट स्थापित किए गए हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता समिति ने बताया कि महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग उत्कृष्ट बैठक व्यवस्था बुजुर्ग एवं दिव्यांगों हेतु सोफा सेट और कुर्सियाँ 55 सेवादार, पहचान पत्र सहित व्यवस्था में नियुक्त सुलभ शौचालय, शुद्ध पेयजल टैंकर द्वारा उपलब्ध,समिति का सेवाभाव और सामाजिक योगदान,समिति द्वारा पूर्व में प्रयागराज कुम्भ में 520 स्टील थालियाँ लौटाई गईं,1000 कपड़े के थैले वितरित किए गए,वर्षा ऋतु में 100 छाते दिए,गरीब बच्चों को होली पर पिचकारी और रंग वितरित ,प्रतिदिन माया धाम मंदिर में संकीर्तन,प्रति माह अखंड रामायण पाठ इस वर्ष समिति 101 गरीब परिवारों की कन्याओं के निःशुल्क विवाह का संकल्प भी ले चुकी है।
Read Also: मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट ने आगामी 1 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू
प्रसाद वितरण हेतु पृथक व्यवस्था भी रहेगी। पांडाल में प्रवेश के लिए दो भव्य द्वार निर्मित किए गए हैं। कथा व्यास पूज्य श्री मुरलीधर जी महाराज 26 नवंबर को भोपाल आगमन 27 नवंबर को प्रातः 9 बजे माया धाम से कलश यात्रा निकाली जायेगी ।
