17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeभोपालविवाह पंचमी पर भक्तों ने दादाजी धाम में भगवान श्रीराम–सीता माता का...

विवाह पंचमी पर भक्तों ने दादाजी धाम में भगवान श्रीराम–सीता माता का पूजन किया

Published on

भोपाल।
विवाह पंचमी के अवसर पर जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में भक्तों द्वारा भगवान श्रीराम और सीता माता का विधिवत पूजन किया गया। मंदिर परिसर में विराजमान भगवान राम और माता जानकी की प्रतिमाओं को आकर्षक श्रृंगार से सजाया गया, जिसके दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की उपस्थित होना शुरू हो गई। मंगलवार को पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया गया, जिसमें उपस्थित भक्तों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। पूजन के पश्चात हनुमान चालीसा पाठ किया गया तथा भजन–कीर्तन के वातावरण में भक्तिभाव और आनंद का संचार हुआ। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

Read Also: मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट ने आगामी 1 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू

धार्मिक मान्यता के अनुसार त्रेता युग की पंचमी तिथि पर भगवान श्रीराम और माता जानकी का विवाह संपन्न हुआ था। भक्तों का विश्वास है कि यह पावन मिलन केवल एक दिव्य घटना नहीं, बल्कि आदर्श दांपत्य जीवन का प्रतीक है। राजा जनक की भूमि पर हुए इस पवित्र विवाह से मर्यादा, प्रेम, त्याग और विश्वास का संदेश समाज को मिला। इस शुभ अवसर पर उपस्थित भक्तों ने दर्शन, पूजन और कीर्तन के माध्यम से पुण्य लाभ प्राप्त किया और वातावरण ‘जय श्री राम’ के जयघोष से गूंजता रहा।

Latest articles

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएचईएल हरिद्वार में वृक्षारोपण, ईडी रंजन कुमार ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

‘आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करें’ हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस...

बीएचईएल के ईडी ने दिलाई पर्यावरण सुरक्षा प्रतिज्ञा, माहभर चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीएचईएल (भेल), भोपाल में पर्यावरण संरक्षण के...

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

More like this

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया शुरू: e-HRMS पोर्टल पर 8 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मप्र में तबादलों का दौर शुरू होने के साथ ही जनजातीय कार्य एवं...