15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालएक युवक और एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

एक युवक और एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published on

भोपाल।
शहर में आत्महत्या के दो मामलों में जहांगीराबाद और कोहेफिजा थाना क्षेत्रों से पुलिस ने दो शव बरामद किए हैं। पहले मामले में 28 वर्षीय युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला, जबकि दूसरे मामले में 62 वर्षीय बुजुर्ग ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों मामलों में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो पाई है। पहले मामले में जहांगीराबाद थाना पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय युवक रविवार सुबह अपने कमरे में मृत पाया गया। परिजनों ने जब दरवाजा खोला तो युवक फंदे पर लटका मिला। उसे तत्काल उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं, जिसके बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Read Also: मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट ने आगामी 1 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू

दूसरे मामले में कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 62 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब उनके कमरे में पहुंचे तो फंदे पर लटके हुए पाए। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को हमीदिया अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की जबरदस्ती या चोट के निशान नहीं मिले हैं।
पुलिस दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है, और परिजनों के बयान तथा बैकग्राउंड की जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this