भोपाल।
राजधानी के टीटी नगर क्षेत्र स्थित पलाश होटल के पास फुटपाथ पर रहने वाले एक वृद्ध भिखारी की ठंड लगने से मौत हो गई। राहगीरों ने जब बुजुर्ग को बेसुध हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।स्थानीय लोगों ने बताया कि बुजुर्ग कई दिनों से बीमार था और ठंड में खुले आसमान के नीचे पड़ा रहता था। प्रशासन द्वारा बेघर लोगों को रैन बसेरों में भेजने के दावों के बीच यह घटना सवाल खड़े करती है।
Read Also: मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट ने आगामी 1 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू
