8.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeभोपालभोजपाल महोत्सव मेला समिति की धार्मिक प्रस्तुति 2.51 लाख रुपए की इनामी...

भोजपाल महोत्सव मेला समिति की धार्मिक प्रस्तुति 2.51 लाख रुपए की इनामी मटकी फोड़ प्रतियोगिता जंबूरी मैदान पर आज इंडियन आइडल फेम-15 चैतन्य देवड़े देंगे गोविंदा आला की प्रस्तुति

Published on

भोपाल.

भोजपाल महोत्सव मेला समिति की धार्मिक प्रस्तुति 2.51 लाख रुपए की इनामी मटकी फोड़ प्रतियोगिता जंबूरी मैदान पर आज इंडियन आइडल फेम-15 चैतन्य देवड़े देंगे गोविंदा आला की प्रस्तुति,भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा प्रदेश की सबसे बड़ी ईनामी राशि वाली मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अवधपुरी चौराहा स्थित विवेकानंद स्कूल के सामने जंबूरी मैदान हेलीपैड पर रविवार शाम 7. 30 बजे से 2.51 लाख रुपए की इनामी राशि वाली दही हांडी (मटकी फोड़) प्रतियोगिता होगी। आयोजन में इंडियन आइडल फेम- 15 के चैतन्य देवड़े सुमधुर गीतों के साथ गोविंदा आला रे की प्रस्तुति देंगे। 

भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष और मटकी फोड़ प्रतियोगिता के आयोजक सुनील यादव ने बताया कि 2.51 लाख रुपए इनामी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों से 15 से ज्यादा गोविंदा की टोलियां शामिल होंगी। प्रतियोगिता मे इंडियन आईडल 15 फेम चैतन्य देवड़े सुमधुर गीतों के साथ गोविंदा आला रे की प्रस्तुति देकर गोंविंदा की टोलियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ाएंगे।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी

संयोजक विकास वीरानी ने बताया की दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। इस भव्य आयोजन में शहरवाशियों को भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आकर्षक विद्युत साज- सज्जा और भक्ति गीतों से पूरा माहौल जीवंत हो उठेगा। हजारों श्रद्धालु उमंग और उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। 

यह भी पढ़िए:हमारे देश में तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बनी चर्चा का विषय- ईडी भोपाल

भव्य आतिशबाजी का दिखेगा नजर

महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान भव्य रंग बिरंगी आतिशबाजी देखने को मिलेगी। इस मौके पर पूरे परिसर में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की जाएगी। शहरवासियों को एक बार फिर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का रोमांच देखने को मिलेगा।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...