भोपाल ।
खजूरी सड़क इलाके में एक किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। किसान की मृत्यु के पूर्व कोई बयान नहीं हो सका, इसलिए मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार 47 वर्षीय हुकुम सिंह, निवासी खजूरी गांव, कृषि कार्य करते थे। शनिवार को उन्होंने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें कोहेफिजा स्थित लालघाटी के अस्पताल में भर्ती कराया।
Read Also: मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट ने आगामी 1 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू
उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को पहले ही दे दी गई थी, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुँची, तब किसान बात करने की स्थिति में नहीं थे। पुलिस ने हमीदिया अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। मौके से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
