15.9 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeभोपालप्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला: 1 जनवरी तकजादूगर प्रिंस दिखा...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला: 1 जनवरी तकजादूगर प्रिंस दिखा रहे हैरतअंगेज कारनामे,पलक झपकते ही बदल जाता है ड्रेसमेले में लगाई गई केंद्र और राज्य सरकार की प्रदर्शनी दे रही योजनाओं की जानकारी

Published on

भोपाल।
राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले में जादूगर प्रिंस अपने जादुई करतब से लोगों को दांतों तले अंगुलिया दबाने को मजबूर कर रहे हैं। उनकी एक-एक प्रस्तुति पर लोगों के दिल से आह निकल पड़ती है। जादूगर प्रिंस मेले में रोजाना दो शो शाम 5 से 7 और रात 8 से 10  बजे तक शो दिखा रहे हैं। रविवार को तीन शो दिखाया जा रहा है। पहला शो दोपहर 2 से 4 बजे तक चलता है।
बता दें कि जादूगर प्रिंस (प्रिंस वीडी बैरागी) अपने हैरतअंगेज कारनामों के लिए काफी मशहूर हैं। इनमें पलक झपकते ही ड्रेस बदलना, यह उनका एक रिकॉर्ड-तोड़ कारनामा है, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। लडक़ी को बीच से काटकर दो टुकड़े कर देना और फिर जिंदा कर देना, नोटों की बारिश, मंच पर अचानक नोटों की बारिश करना भी उनके मशहूर शोज में से एक है। प्रिंस ब्लास्ट एस्केप, के साथ ही सामाजिक संदेश देने वाले शो दिखा रहे हैं। वह अपने जादू के आइटम्स में बेटी बचाओ, पानी बचाओ, महिला सुरक्षा, और देशभक्ति जैसे सामाजिक संदेश देकर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
प्रिंस ऑफ एशिया
जादूगर प्रिंस को भारत के सबसे कम उम्र के जादूगरों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने पिता वीडी बैरागी बड़े जादूगरों में से एक थे। प्रिंस 7 साल की उम्र से पिता की तालीम के साथ जादू का करतब दिखाना शुरू किया था। बीते 16 सालों से एक से बढकऱ एक करतब दिखा रहे हैं। उनके शो में न केवल जादू के हैरतअंगेज कारनामे होते हैं, बल्कि कॉमेडी, डांस और मनमोहक इल्यूजन भी शामिल होते हैं, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। प्रिंस की टीम में करीब 30 लोगों को स्टाफ काम कर रहा है।
टे्रडिशनल सेल्फी जोन
मेले में ट्रेडिशनल सेल्फी जोन बनाया गया है, जिसमें भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बखूबी दर्शाया गया है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ पहुंच कर सेल्फी लेकर मेले में बिताए गए पलों को यादगार बना रहे हैं।
प्रदर्शनी दे रही योजनाओं की जानकारी
मेले में लगाई गई मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की प्रदर्शनी लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रही है। मेले में पहुंचने वाले लोग भक्ति भाव, मनोरंजन, खरीदारी के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी हासिल कर रहे हैं।
रोजाना बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग
मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेले में मनोरंजन के लिए कई बड़े आयोजन किए जा रहे हैं। इसमें जादूगर प्रिंस, डंकी शो, जलपरी, शिमला वैली, जैसे आयोजन हो रहे हैं। अमरनाथ यात्रा की झांकी सजाई गई है, जिसे देखने और भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
400 से ज्यादा दुकानों से हो रही खरीदारी
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि 49 दिनों तक चलने वाले इस मेले में भक्ति मनोरंजन के साथ ही खरीदारी का बेहतर मौका मिल रहा है। मेले में खान-पान सहित अन्य सामग्री की 400 दुकानें हैं। मेला देखने रोजाना बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्रों के लोग पहुंच रहे हैं।

Read Also: सीहोर के वीआईटी कॉलेज में उपद्रव, छात्रों ने गाड़ियों में लगाई आग, छात्रों ने किया उग्र प्रदर्शन

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया शुरू: e-HRMS पोर्टल पर 8 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मप्र में तबादलों का दौर शुरू होने के साथ ही जनजातीय कार्य एवं...