17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालतीन साल में कुपोषण समाप्त करने की फुल-प्रूफ योजना बनाएं: मुख्यमंत्री

तीन साल में कुपोषण समाप्त करने की फुल-प्रूफ योजना बनाएं: मुख्यमंत्री

Published on

भोपाल।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कुपोषण को पूरी तरह समाप्त करने के लिए एक व्यापक और मजबूत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि अगले तीन साल के भीतर प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इस अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ट्रैकिंग सिस्टम और फीडिंग प्रक्रिया को मजबूत किया जाएगा, ताकि कुपोषित बच्चों की पहचान और सहायता तेजी से हो सके। उन्होंने कहा कि योजना के हर चरण में सीनियर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी और जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।

Read Also: IND vs SA: क्या रुतुराज होंगे बाहर? क्या पंत की होगी वापसी? दूसरे वनडे के लिए Team India की ये हो सकती है प्लेइंग-11!

मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश कुपोषण समाप्त करने के लिए फुल-प्रूफ एक्शन प्लान तैयार किया जाए। पोषण कार्यक्रमों में पारदर्शिता और मॉनिटरिंग को और मजबूत किया जाए। ग्राम स्तर पर सर्वे व डेटा अपडेट की प्रक्रिया तेज की जाए।गंभीर कुपोषित बच्चों को तुरंत चिकित्सा व पोषण सहायता दी जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि “टारगेट फिक्स है—तीन साल में कुपोषण का नामोनिशान खत्म होना चाहिए।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...