16 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeभोपालकार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

Published on

भोपाल ।
बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसा कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुआ। बस अवधपुरी की ओर जा रही थी। बस में चालक, कंडक्टर सहित करीब आधा दर्जन यात्री सवार थे। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। यह हादसा दोपहर 3:15 बजे की बताई जा रही है।
बस मोड़ते ही चढ़ गई डिवाइडर पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कार अचानक बस के सामने आ गई। कार चालक को बचाने के लिए बस चालक ने तुरंत गाड़ी मोड़ी, लेकिन तेजी ज्यादा होने से बस डिवाइडर पर चढ़ गई।

Read Also: बीएचईएल महारत्न कंपनी में जीएम से ईडी प्रमोशन इंटरव्यू 10 दिसंबर को

झटका इतना जोरदार था कि बस के आगे के दोनों पहिए बाहर निकल गए और विंडशील्ड ग्लास भी टूटकर बाहर आ गया।
हादसा इतना गंभीर था कि बस की विंडशील्ड तक निकल गई। पुलिस मौके पर, क्रेन से हटाई जा रही बस सूचना मिलते ही कोहेफिजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि बस के डिवाइडर पर चढ़ने के बाद हम क्रेन से बस को सड़क से हटाने का प्रयास कर रहे हैं। सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के चलते कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने बस और कार चालक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this