भेल भोपाल ।
बीएचईएल में मेसर्स आईओसीएल के अधिकारियों के लिए एचटी मोटर, ट्रांसफार्मर और स्विचगियर-डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, टेस्टिंग,इरेक्शन, कमीशनिंग और रखरखाव पहलुओं पर 5 दिवसीय कस्टमर ट्रेनिंग का शुभारंभ टीयू सिंह, महाप्रबंधक (मा.सं.), सुगत मित्तल, मुख्य प्रबंधक (एम एण्ड आई)-आईओसीएल, भिषेक खंडेलवाल, मुख्य प्रबंधक (एम एण्ड आई)-आईओसीएल ने किया । इस प्रशिक्षण में मेसर्स आईओसीएल के कुल 25 अधिकारी प्रतिभागिता कर रहे हैं । संकाय सदस्य के रूप में बीएन जेना, वरिष्ठ प्रबंधक (एएमई), जितेंद्र कुमार,वरिष्ठ प्रबंधक (एएमई) एवं तरुण कुमार कौशिक, प्रबंधक (एचआरडी) मौजूद थे ।
अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि मेसर्स आईओसीएल हमारा सम्मानित ग्राहक है । हम हमेशा दक्षता और उत्पाद की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित कर तुरंत सेवाएं प्रदान करते हैं । उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण एक व्यावहारिक अनुभव है । उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की और उपकरणों की महत्वपूर्ण बातों को समझने पर जोर दिया और कहा कि प्रतिभागी इस मंच से जितना हो सके अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित कर सकते हैं । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार उमेश कुमार सावले, प्रबंधक (एचआरडी) ने किया ।
