10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभोपालजवाहरलाल नेहरू विद्यालय (सीनियर विंग) में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

जवाहरलाल नेहरू विद्यालय (सीनियर विंग) में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

Published on

भोपाल। भेल जवाहरलाल नेहरू विद्यालय (सीनियर विंग), हबीबगंज में आज शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हेमराम पटेल (जीएम एससीआर एवं अध्यक्ष, भेल शिक्षा मंडल) ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर श्री पी.के. झा (एजीएम सीएमएम एवं सचिव, बीएसएम), विद्यालय के प्राचार्य सुनील पाठक, उपप्राचार्य राजेश वर्मा तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

37 विद्यार्थियों ने संभाली जिम्मेदारी

इस समारोह में कुल 37 विद्यार्थियों ने शपथ ली।

कक्षा 12वीं के आदित्य तिवारी को विद्यालय कप्तान नियुक्त किया गया।

कक्षा 11वीं के अविरल जैन और कनक भारम्बे को उपकप्तान चुना गया।

विद्यालय के चारों सदनों (विद्युत, विजयंत, विक्रांत, विशाल) के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए।

सांस्कृतिक प्रभारी – अविका पांडे

अनुशासन प्रभारी – दिव्यजोत सिंह

खेल प्रभारी – हीम धुर्वे

रंगारंग प्रस्तुतियां और प्रेरक संदेश

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और प्रेरणात्मक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि श्री हेमराम पटेल ने चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि “अच्छा नेतृत्व वही है जो सबको साथ लेकर आगे बढ़े।” उन्होंने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील है।

यह भी पढ़िए: कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में एंटी-रैगिंग वीक का आयोजन

प्राचार्य सुनील पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास अत्यंत आवश्यक है और सतत प्रयत्नशील रहने पर सफलता निश्चित मिलती है। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय ने मुख्य अतिथि एवं गणमान्यजनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

पाकिस्तान में भी राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5-5 रुपये की कटौती

भोपाल। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और महंगाई के...

भोजशाला : ऐतिहासिक फैसले पर भोपाल में मना जश्न

भोपाल। धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर अदालत द्वारा उसे मंदिर घोषित किए जाने...