9.4 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeभोपालपीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

Published on

भोपाल/हैदराबाद।
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी राम मोहन की नियुक्ति पीएसयू जगत के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता की यह यात्रा एक सशक्त सार्वजनिक उपक्रम संस्कृति और मजबूत जड़ों की कहानी कहती है।श्री  मोहन एक साधारण एवं अनुशासित पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके पिता बीएस आर मूर्ति ने बीएचईएल हैदराबाद में वित्त विभाग (गैर-कार्यकारी संवर्ग) में सेवाएं दीं और लगभग 20–25 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए। परिवार आज भी बीएचईएल टाउनशिप के ओल्ड एमआईजी क्षेत्र में निवासरत है।

Read Also: गोविंदपुरा विधायक कार्यालय में निःशुल्क कंबल वितरण— मंत्री कृष्णा गौर के करकमलों से 300 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

बीएचईएल परिसर विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने के बाद आज देश के अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम पावर ग्रिड का नेतृत्व करना इस बात का प्रमाण है कि पीएसयू टाउनशिप न केवल सुरक्षित आवास देती हैं, बल्कि भविष्य के नेतृत्व को भी संस्कारित करती हैं। श्री मोहन की यह उपलब्धि पीएसयू परिवारों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाती है कि परिश्रम, संस्कार और सार्वजनिक उपक्रमों का वातावरण मिलकर राष्ट्र निर्माण के लिए सशक्त नेतृत्व तैयार करता है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...

प्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस...

भोपाल में एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन, सरकार के खिलाफ उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा

भोपाल।राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य...

मिलावटखोरों पर सख्ती दर्जनों सैंपल जब्त

भोपाल।राजधानी में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए...

More like this