2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभोपालसूने घरों को बनाया निशाना लाखों के जेवर और नकदी चोरी

सूने घरों को बनाया निशाना लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Published on

भोपाल ।
शहर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। अलग-अलग इलाकों में तीन सूने घरों को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर ताले तोड़कर करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों मकान मालिक अपने-अपने घरों को बंद कर बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान का फायदा उठाते हुए घरों के ताले तोड़े और अलमारी में रखे कीमती जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जब परिजन वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा देख चोरी का पता चला। पीड़ितों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Read Also: बीएचईएल ने शुरू की वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लिए ट्रैक्शन कन्वर्टर्स की आपूर्ति

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि वारदातें एक ही गिरोह द्वारा की गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर छोड़ते समय उचित सुरक्षा इंतजाम करें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this