17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालभोपाल का स्कूल संचालक ड्रग तस्करी में गिरफ्तार

भोपाल का स्कूल संचालक ड्रग तस्करी में गिरफ्तार

Published on

भोपाल।
भोपाल में सेंट माइकल स्कूल और सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी का संचालक अबान शकील ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर आरोप है कि वह अपनी थार जीप से भोपाल और इंदौर के पब व लाउंज में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करता था। इंदौर क्राइम ब्रांच और कनाडिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे इंदौर में ड्रग डिलीवरी के इंतजार के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की थार वाहन की तलाशी लेने पर 5.5 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। यह कार्रवाई 13 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर की गई।

पुलिस के अनुसार, किसी को शक न हो इसलिए आरोपी खुद की लग्जरी गाड़ी का इस्तेमाल ड्रग सप्लाई के लिए करता था। जिम से शुरू हुआ नशा, फिर बना तस्कर पूछताछ में अबान शकील ने बताया कि उसने पहली बार भोपाल के एक जिम में ड्रग का सेवन किया था। नशे में वर्कआउट करने पर वजन का एहसास नहीं होता था। इसके बाद उसने ड्रग्स की तस्करी शुरू कर दी। वह एक ग्राम एमडी ड्रग करीब 10 हजार रुपए में बेचता था।

कोहेफिजा में करोड़ों की कोठी, लग्जरी गाड़ियों का शौक आरोपी भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र में सैफिया कॉलेज मैदान के पास स्थित आधा एकड़ में बनी करोड़ों रुपए कीमत की कोठी में रहता है। उसके घर के पोर्च में लग्जरी कारें खड़ी रहती हैं। सेंट माइकल स्कूल के संचालन में उसकी बहन भी सहयोगी है। अबान का उठना-बैठना आमतौर पर नए भोपाल के क्लब और लाउंज में था।

Read Also: वंदे भारत के लिए बीएचईएल ने सेमी-हाई-स्पीड ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मरों की आपूर्ति

ड्रग पैडलर ‘बाबा’ से जुड़ा नेटवर्क अबान ने पुलिस को बताया कि उसे एमडी ड्रग्स भोपाल के कुख्यात पैडलर ‘बाबा’ से मिलती थी, जो पब और पार्टी कल्चर से जुड़े लोगों को नशा उपलब्ध कराता है। दोनों के बीच वाट्सएप चैट भी पुलिस को मिली है, जिसमें कोडवर्ड में ड्रग सप्लाई की बातचीत की गई थी। आरोपी करीब दो साल से इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। पुलिस बाबा की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...