6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालबीएचईएल भोपाल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, पिपलानी परेड...

बीएचईएल भोपाल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, पिपलानी परेड ग्राउंड में हुआ ध्वजारोहण

Published on

भोपाल
बीएचईएल, भोपाल में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। पिपलानी परेड ग्राउंड में कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सीआईएसएफ के जवानों द्वारा सलामी दी गई। समारोह में लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा श्रीमती रंजी उपाध्याय, टी. यू. सिंह (महाप्रबंधक – मा.सं.), राजेश अग्रवाल (महाप्रबंधक – एसओएम एवं अध्यक्ष, भेकनिस), ए. औरंगाबादकर (महाप्रबंधक – वर्क्स एवं एमओडी एवं उपाध्यक्ष, भेकनिस), विवेक सिंह यादव (सचिव, भेकनिस), शिवरतन सिंह मीणा (वरिष्ठ कमांडेंट, सीआईएसएफ) सहित सभी वरिष्ठ महाप्रबंधक, डीआरओ, भेकनिस/यूनियनों के पदाधिकारी एवं क्लबों की उपाध्यक्षा उपस्थित रहीं।

Read Also: जीभ का कैंसर (Tongue Cancer): क्या यह पूरी तरह ठीक हो सकता है? स्टेज-1 के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज!

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री उपाध्याय ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारत ने एक सफल गणतंत्र के रूप में विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बीएचईएल को प्राप्त नए आदेशों का उल्लेख करते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।
समारोह राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...