10.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeभोपालएआईबीईयू–एनएफआईटीयू ने नववर्ष कर्मचारी मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया

एआईबीईयू–एनएफआईटीयू ने नववर्ष कर्मचारी मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया

Published on

भोपाल ।
ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉईज यूनियन  संबद्ध नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन  द्वारा नववर्ष के अवसर पर कर्मचारियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सौहार्द, एकता और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नववर्ष कर्मचारी मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम  बीएचईएल के मधुबन पार्क में उत्साह और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 1000 कर्मचारियों, पदाधिकारियों और यूनियन कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कर्मचारियों ने आपसी संवाद, मेल-मिलाप और संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दिया।

यूनियन के महासचिव रामनारायण गिरी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन कर्मचारियों के बीच विश्वास, भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉईज यूनियन द्वारा प्रतिवर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे कर्मचारियों में सकारात्मक ऊर्जा और एकजुटता बनी रहती है। कार्यक्रम में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, कारखाने में प्रोडक्शन की स्थिति और आने वाली चुनौतियों पर चर्चा हुई।

Read Also: बीएचईएल के जवाहर लाल नेहरू स्कूल सीनियर विंग में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

विशेष रूप से इंसेंटिव स्कीम और ईपीएस 95 विषय मुख्य चर्चा का केंद्र रहे। समारोह को यूनियन के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष सोनी, कोषाध्यक्ष विशाल वाणी, संगठन सचिव राजमल बैरागी, कार्यालय मंत्री योगेश देवस्कर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों के लिए मनोरंजन हेतु विभिन्न गेम्स का आयोजन, साथ ही स्वल्पाहार और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई। मिलन समारोह में लक्की ड्रा भी आयोजित किया गया, जिसमें 20 कर्मचारियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आयोजित की ‘वेण्डर मीट’

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपनी क्रय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और...

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: निर्माणाधीन कारखाने में चल रहा था बारूद का खेल, श्रम विभाग की जांच में हुए बड़े खुलासे

भोपाल। मप्र के देवास जिले के टोंककलां में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले...

महंगाई का बड़ा झटका: देश भर में पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, मध्य प्रदेश में आसमान पर पहुंचे दाम

भोपाल। देश भर में ईंधन की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी का सीधा असर...