7.2 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeभोपालभोपाल में महिला ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग मौत, पति से...

भोपाल में महिला ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग मौत, पति से विवाद के बाद उठाया कदम

Published on

भोपाल

राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित देव ग्रीन सिटी कॉलोनी में सोमवार सुबह एक 33 वर्षीय महिला ने अपने डुप्लेक्स की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सोनम प्रजापति, पति जितेंद्र प्रजापति के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोबाइल फोन को लेकर हुआ था विवाद थाना प्रभारी (टीआई) पल्लवी पांडे के अनुसार, मृतका के पति जितेंद्र ने बताया कि रविवार देर रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते अक्सर झगड़े होते थे। करीब एक महीने पहले पति ने विवाद के दौरान पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया था।

रविवार रात सोनम ने पति से उसका मोबाइल चलाने के लिए माँगा, लेकिन जितेंद्र ने मना कर दिया और सोने चला गया। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर के बाहर पथरीले इलाके में सोनम की खून से लथपथ लाश देखी, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। तीन बच्चों की माँ थी मृतका सोनम मूल रूप से जबलपुर की रहने वाली थी और पिछले 10 वर्षों से परिवार के साथ भोपाल में रह रही थी। वह अपने पीछे एक 14 वर्षीय बेटी और दो बेटे छोड़ गई है। पति पेशे से कारपेंटर है। पुलिस ने बच्चों से भी पूछताछ की है, जिन्होंने बताया कि माँ के किसी अनजान व्यक्ति से बात करने को लेकर अक्सर घर में कलह होती थी।

Read AlSO: राष्ट्र निर्माण में बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि 52वीं एसआरजीएम नेवल गन रवाना, 300 किलोवॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण

हत्या के एंगल पर भी पुलिस की नज़र जांच अधिकारी एएसआई संतोष कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जिस स्थान पर शव मिला, वहाँ पत्थरों पर खून के निशान पाए गए हैं। हालांकि बच्चों ने पिता पर कोई आरोप नहीं लगाया है, लेकिन पुलिस इसे केवल आत्महत्या न मानकर ‘हत्या’ के एंगल सहित तमाम पहलुओं से जाँच रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...