21.3 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeभोपालबीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अफसरों के बीच हुई मारपीट, प्रबंध्न...

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अफसरों के बीच हुई मारपीट, प्रबंध्न ने किया निलंबित

Published on

भोपाल

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो सीनियर मैनेजर के बीच हुई मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सूत्रों अनुसार वरिष्ठ प्रबंधक संतोष सिंह वरिष्ठ प्रबंधक संजय कुमार के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान संजय कुमार और संतोष सिंह के बीच झगड़ा काफी बढ़ गया मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।

Read Also: IPL 2026: जीत के जश्न में ‘मातम’ बदलने वाले उन 11 फैंस को RCB का सलाम! चिन्नास्वामी में बनेगा यादगार स्मारक

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित सक्षम अधिकारी को अवगत कराया गया, जिसके बाद प्रबंधन ने अनुशासन बनाए रखने के लिए दोनों अधिकारियों को तुरंत निलंबित कर दिया। दोनों का मेडिकल परीक्षण बीएचईएल के कस्तूरबा अस्पताल में कराया गया है। प्रबंधन का कहना है कि उत्पादन कार्य के दौरान इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए कड़ा कदम उठाया गया है। हालांकि, दोनों अधिकारी आपसी समझौते की कोशिश कर रहे हैं मामला हाल ही में हुये विभागीय फेरबदल से जोड़ा जा रहा है ।

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...