26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालशहर में मंगलवार को दो दर्जन इलाकों में होगी बिजली कटौती, कंपनी...

शहर में मंगलवार को दो दर्जन इलाकों में होगी बिजली कटौती, कंपनी करेगी मेंटेनेंस— जल प्रदाय व्यवस्था भी होगी प्रभावित

Published on

भोपाल।

राजधानी में दो दर्जन से ज्यादा इलाकों में मंगलवार को बिजली कटौती होगी। कारण बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। इसके चलते जल प्रदाय व्यवस्था भी बाधित होगी। नर्मदा लाइन से जुड़े कुछ इलाकों में पानी नहीं पहुंचेगा। बैरसिया रोड, करोंद, राजीव नगर समेत दो दर्जन जगहों पर बिजली कटौती होगी।

बिजली कंपनी एचटी बिजली लाइन की मरम्मत करेगी। ऐसे में मंगलवार की सुबह जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। बिजली की सप्लाई भी 5 से 6 घंटे तक प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी। लेक व्यू, राजीव नगर लालघाटी, एनआरआई कॉलोनी, बुक डिपो, पीपलनेर एवं आसपास।

यह भी पढ़िए: योग अनुसंधान केन्द्र में शारदीय नवरात्रि साधना शिविर का होगा आयोजन

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक वायरलैस कॉलोनी, अंसल भवन, नादिर कॉलोनी, श्यामला हिल्स, अहाता रुस्तम खां, आकाशवाणी कॉलोनी एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पटेल नगर डी सेक्टर, रायसेन रोड, एनआईबीडी कैम्पस, वर्धमान, बृज कॉलोनी, माया इन्क्लेव, करोंद चौराहा, देवकी नगर, करोंद, पंचवटी फेस-1 और 2, बैरसिया रोड, कृषि अनुसंधान केंद्र एवं आसपास के इलाके।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...