20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालहज जाने वाले 65 साल से ज्यादा उम्र वालों को मिल सकेगी...

हज जाने वाले 65 साल से ज्यादा उम्र वालों को मिल सकेगी सहयात्री के साथ जाने की सुविधा

Published on

भोपाल।

हज जाने वाले 65 साल से ज्यादा उम्र वालों को मिल सकेगी सहयात्री के साथ जाने की सुविधा,हज–2026 के लिए आवेदन करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए राहत की खबर है। अब 65 वर्ष से अधिक उम्र के हज यात्रियों को भी सहयात्री के साथ हज पर जाने की अनुमति मिल सकेगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार यह छूट दी गई है।

हज कमेटी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री रफत वारसी ने बताया कि हज–2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे 31 जुलाई 2025 तक अपना आवेदन पत्र (HAF) अनिवार्य रूप से ऑनलाइन जमा कर दें, ताकि सर्वर की समस्या, सत्यापन में देरी और अन्य तकनीकी बाधाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़िए: दादाजी धाम मंदिर में भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक, नाग पंचमी पर पूजन, होगा नाग पंचमी कथा का पाठ

65 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगी छूट

हज कमेटी ऑफ इंडिया की गाइडलाइन नंबर 5 के अनुसार, यदि कोई यात्री 65 वर्ष या उससे अधिक आयु का है तो उसे किसी सहयात्री (Companion) के साथ जाने की अनुमति होगी। शर्त यह है कि सहयात्री की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह उसका करीबी रिश्तेदार (पति, पत्नी, भाई या बहन) हो।
यात्रियों को विस्तृत जानकारी के लिए https://hajcommittee.gov.in पर जाकर परिपत्र क्रमांक 4 और 5 (हज–2026) देखना चाहिए। इसके अलावा मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के हेल्पलाइन नंबर 0755–2530139 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...