21.4 C
London
Thursday, April 9, 2026
Homeभोपालइंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी की...

इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, 10 का रेस्क्यू, 9 लोग अभी भी फंसे

Published on

इंदौर,

मध्यप्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया. यहां एक मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई. इसके चलते करीब 20-25 लोग बावड़ी (कुएं) में गिर गए. 10 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है. जबकि बाकी को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है.ये हादसा स्नेह नगर के पास पटेल नगर में हुआ. यहां बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई. इसके चलते इस पर मौजूद लोग कुएं में गिर गए. मंदिर में रामनवमी पर हवन चल रहा था.

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अब तक 10 लोगों का रेस्क्यू किया गया है. जबकि 9 लोग अभी भी फंसे हैं. इन्हें निकालने का प्रयास जारी है. बाहर निकाले गए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. उन्होंने कहा, वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

बताया जा रहा है कि रामनवमी पर मंदिर में हवन हो रहा था. इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. लोग पूजा अर्चना और आरती कर रहे थे. मंदिर में एक बावड़ी थी, इस पर 10 साल पहले छत डाल दी गई थी. पूजा के दौरान 20-25 लोग बावड़ी की छत पर खड़े थे, तभी छत धंस गई. छत धंसने से कुएं में करीब 20-25 लोग इसमें गिर गए. यह बावड़ी 50 फीट गहरी बताई जा रही है. जिला प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गया है. हालांकि, कुएं में पानी है, इसके चलते रेस्क्यू अभियान में दिक्कत हो रही है. मंदिर के आस पास लोगों को जाने से मना कर दिया गया है.

सीएम शिवराज सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुई घटना पर संज्ञान लिया है. शिवराज सिंह ने इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर को फोन कर रेस्क्यू अभियान तेज करने का निर्देश दिया है. सीएम दफ्तर लगातार इंदौर जिला प्रशासन के संपर्क में है.

इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि संख्या के बारे में बताना मुश्किल है. 7 लोगों को निकाल लिया गया है. हमारी प्राथमिकता कुएं में गिरे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने की है. रेस्क्यू टीम, पुलिस और स्थानीय लोग लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं. जिन लोगों को बाहर निकाला गया है, उन्हें अस्पताल में भेजा गया है.

उन्होंने बताया कि रस्सियां डालकर लोगों को निकाला जा रहा है. रेस्क्यू टीम के लोग कुएं में उतरकर लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं. पूरा जिला प्रशासन वहां पहुंच गया है.

Latest articles

मध्यप्रदेश की सड़कों से हटेंगी 899 पुरानी कमर्शियल बसें, खटारा बसों में जबलपुर पहले नंबर पर

हाईकोर्ट ने कहा- सरकार को परिवहन नीति बनाने का अधिकार जबलपुर। मध्यप्रदेश की सड़कों से...

अम्बिकापुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का अनावरण

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा प्रवास के दौरान अम्बिकापुर में दो...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया चंबल एक्वाडक्ट का निरीक्षण, 17 जिलों की प्यास बुझाएगी ‘राम जल सेतु लिंक परियोजना’

जयपुर/धौलपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'राम जल सेतु लिंक परियोजना' (ERCP) के अंतर्गत निर्माणाधीन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि करते हुए राजस्थान के लिए गर्व का विषय बताया

प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण, राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प...

More like this

मध्यप्रदेश की सड़कों से हटेंगी 899 पुरानी कमर्शियल बसें, खटारा बसों में जबलपुर पहले नंबर पर

हाईकोर्ट ने कहा- सरकार को परिवहन नीति बनाने का अधिकार जबलपुर। मध्यप्रदेश की सड़कों से...

रानी कमलापति स्टेशन के बाहर एक्टर राहुल चेलानी से मोबाइल स्नैचिंग

भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर मशहूर टीवी और फिल्म अभिनेता...

बच्चों में मोबाइल की लत छुड़ाने और मस्तिष्क विकास के लिए प्रदेश में आज से शुरू होगा ‘पोषण पखवाड़ा’

भोपाल। मप्र सरकार ने छोटे बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत को कम करने...