10.5 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeभोपाल'बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की जीत होगी' इस मंत्री...

‘बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की जीत होगी’ इस मंत्री ने रिजल्ट को लेकर कर दी भविष्यवाणी!

Published on

जबलपुर

मध्य प्रदेश के दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर मतदान पूरा हो गया है। वोटिंग करने के लिए मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वोटिंग के बाद 23 नवंबर के दिन मतगणना होगी। हालांकि इससे पहले ही दोनों सीटों पर चुनाव जीतने को लेकर बीजेपी के इस मंत्री ने भविष्यवाणी कर दी है। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि बुधनी और विजयपुर विधानसभा के लिए हो रहे उप चुनाव में भाजपा की जीत होगी।

दरअसल, जबलपुर में मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने दोनों सीटों पर बुधवार को हो रहे उपचुनाव को लेकर कहा कि इस चुनाव में जनता का आशीर्वाद बीजेपी के साथ है। इसका परिणाम निश्चित रूप से बीजेपी की जीत के रूप में सामने आएगा।

हार का ठीकरा फोड़ने के बहाने ढूंढ़ रही
वहीं, कांग्रेस के आरोपों पर राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार का एहसास हो चुका है। अब वह चुनाव में हार का ठीकरा फोड़ने के लिए बहाने ढूंढ रही है। उन्होंने कहा कि सवाल कांग्रेस के आरोपों का नहीं है बल्कि कांग्रेस पार्टी की स्थिति का है।

कैंडिडेट अपने खिलाफ नहीं बनाएगा माहौल
राकेश सिंह का कहना है कि एक जीतने वाला प्रत्याशी अपने खिलाफ वातावरण बनाने का काम नहीं करेगा। राकेश सिंह की माने तो कांग्रेस अच्छी तरह जानती है कि चुनाव निष्पक्ष और विधि सम्मत तरीके से हो रहे हैं। मंत्री राकेश सिंह की माने तो सीएम डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है। साथ ही जनहित और जनकल्याण की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाया जा रहा है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

किराए के कमरे में छात्र ने फांसी लगाई

भोपाल ।भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक 27 वर्षीय एमबीबीएस छात्र किराए के...

बिलखिरिया पुलिस ने 6 घंटे में किया हत्या का सनसनीखेज खुलासा

भोपाल ।पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात रामशरण प्रजापति द्वारा जिले में निर्देशों के अनुपालन में...