13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपाल'उनके नाम में ही बीजेपी का चुनाव चिन्ह...', कमलनाथ पर अखिलेश यादव...

‘उनके नाम में ही बीजेपी का चुनाव चिन्ह…’, कमलनाथ पर अखिलेश यादव का तंज

Published on

कटनी,

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को मध्य प्रदेश में कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र पहुंचे. उन्होंने पटना गांव में पार्टी प्रत्याशी शंकर महतो के पक्ष में जनसभा की. इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी पर हमला बोला. कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि उन्होंने हमको लेकर कुछ कहा है. लगता है उम्र ज्यादा है उनकी, इसलिए ठीक से नाम हमारा नहीं ले पाए होंगे. यह उनकी नहीं है, उम्र की गलती है.

अखिलेश यादव ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषित मुख्यमंत्री के नाम में ही कमल लगा हुआ है. उनके नाम में ही बीजेपी का चुनाव चिन्ह है. प्रदेश के नेता इंडिया गठबंधन को तोड़ना चाहते हैं. प्रदेश के नेता दिल्ली के नेता के इशारों पर ही बोल रहे हैं. कांग्रेस उत्तर प्रदेश में बीजेपी की बी टीम के रूप में कार्य करती है.

‘यूपी में तुरंत एफआईआर होती है और मध्य प्रदेश में…’
सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों की आय दुगनी करने की बात करती है, जो लागत है वो बढ़ गई पर किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंचा पाई. आज भी किसान दुखी हैं. पैदावार हो जाए तो मंडी में सुविधाएं नहीं मिलतीं. यूपी में तुरंत एफआईआर होती है और मध्य प्रदेश में कोई अपराध हो जाए तो पुलिस कब पहुंचती है.

‘ऐसी कोई सड़क मध्य प्रदेश में बनी हो तो बता दें’
उन्होंने कहा कि पुलिस घटना के दूसरे दिन एफआईआर दर्ज करती है. मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा घटनाएं हो रही हैं. महिलाएं कहीं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं तो मध्य प्रदेश में. सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई बड़ा कदम नहीं उठाया.

‘कांग्रेस के पास मौका था साथ लेकर चलने का’
हमने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष नंबर बनाकर उनके मदद करने का काम किया. आप लोगों ने वीडियो देखे होंगे, जिनमें एक सड़क पर प्रधानमंत्री विमान से उतरे थे. सड़क समाजवादी पार्टी ने बनाई थी. ऐसी कोई सड़क मध्य प्रदेश में बनी हो तो बता दें. इस बार समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में पहले से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है.

इंडिया गठबंधन बिखरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि हम उनके सहयोगी दल बनें. कांग्रेस आप (आम आदमी पार्टी) के खिलाफ भी बोलती है. कांग्रेस के पास मौका था छोटे दलों को साथ लेकर चलने का. वो सोचते हैं कि जनता उनके साथ खड़ी है. आने वाले समय में कोई गठबंधन बनेगा तो उसकी कड़ी पिछड़ा दलित और आदिवासी यानी कि पीडीए होगा. इंडिया हो या कोई और गठबंधन पीडीए के बिना नहीं बन सकता.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...