10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालरचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Published on

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना नगर अंडरब्रिज के पास बुधवार सुबह एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गौतम नगर (जनता क्वार्टर) निवासी अशोक बामने के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक की मां ने पड़ोसी पर मारपीट और हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक की मां कृष्णा बामने के अनुसार, मंगलवार रात किसी लड़की की बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था।

आरोप है कि रात में पड़ोसी अपने चार बेटों के साथ लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आया और परिवार के साथ मारपीट की। मां का आरोप है कि इसी विवाद के बाद उनके बेटे अशोक को जबरन रेलवे ट्रैक पर ले जाया गया और ट्रेन के सामने धक्का दे दिया गया। गोविंदपुरा पुलिस को बुधवार सुबह ट्रैक पर शव होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक, अशोक मजदूरी करता था और उसकी शादी नहीं हुई थी। घटना के समय वह नशे की हालत में था या नहीं, इसकी भी पुष्टि की जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों के बयानों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा है, आत्महत्या है या परिजनों के आरोपों के मुताबिक हत्या। फिलहाल इलाके में इस घटना को लेकर तनाव और शोक का माहौल है।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...