9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालभाई ने बहन को थप्पड़ लगाए और ले जाने लगा घर... प्रेमी...

भाई ने बहन को थप्पड़ लगाए और ले जाने लगा घर… प्रेमी के साथ भागी लड़की का घंटों तक चला ड्रामा

Published on

रीवा ,

रीवा में प्रेमी के साथ भागी एक प्रेमिका को उसके भाई ने पकड़ा लिया. बहन को थप्पड़ लगाए और घर ले जाने लगा. लेकिन बहन ने जाने से इनकार कर दिया. कलेक्ट्रेट कर्यालय के सामने घंटों यह ड्रामा चलता रहा. अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

मामला सिविल लाइन थाना इलाके स्थित कलेक्ट्रेट का है. उस वक्त हंगामा मच गया जब एक युवक सारेराह को पीटने लगा और सड़क में तमाशबीन मूकदर्शक खड़े थे. युवती बाइक पर एक युवक के साथ सवार थी. यह देखते ही दूसरे युवक ने पकड़ा. बाइक से खींच नीचे उतारा और थप्पड़ लगाए. देखते ही देखते लोगो का हुजूम इकट्ठा हो गया. जब लोगों ने आपत्ति जताई तो दोनों पक्ष थाने पहुंचे और अपना अपना पक्ष पुलिस के सामने रखा.

परिजन शादी के लिए राजी नहीं
पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने का मन बना लिया था, लेकिन जातियां अलग होने की वजह से परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए. इसके चलते दोनों घर बसाने के लिए निकल गए. इसकी भनक युवती के भाई को लग गई और उसने बस स्टैंड पहुंचने से पहले बहन को प्रेमी संग पकड़ लिया.

भाई ने लगाए थप्पड़
युवती को गाड़ी से खींच कर नीचे उतार थप्पड़ लगाए. पुलिस ने दोनों को समझाया लेकिन समझ नहीं आई. लिहाजा, पुलिस ने युवती को वन स्टॉप सेंटर और युवक को हिदायत देते हुए परिजनों को सौंप दिया. सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों ही बालिग हैं और एक साथ रहना चाहते हैं. पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है. युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है ताकि उसकी काउंसलिंग की जा सके.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...