20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालथाना गोविंदपुरा की अनूठी पहल: कॉलोनियों में जनसंवाद कर नागरिकों को सुरक्षा...

थाना गोविंदपुरा की अनूठी पहल: कॉलोनियों में जनसंवाद कर नागरिकों को सुरक्षा के प्रति किया सजग

Published on

भोपाल। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस-पब्लिक के बीच आपसी विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से थाना गोविंदपुरा द्वारा ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भेल क्षेत्र के शक्तिनगर और साकेत नगर स्थित शक्ति बाल उद्यान कॉलोनी में एक सार्थक संवाद और वार्तालाप का आयोजन किया गया।

थाना प्रभारी गोविंदपुरा, अवधेश सिंह तोमर ने स्थानीय निवासियों और प्रबुद्ध नागरिकों से सीधा संवाद किया। चर्चा के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वाले या संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों को लेकर नागरिक हमेशा सतर्क रहें। उन्होंने अपील की कि यदि क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना घटती है या किसी व्यक्ति विशेष पर संदेह होता है, तो बिना देरी किए तत्काल पुलिस को सूचित करें। जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने शिरकत की।

संवाद के दौरान नागरिकों ने क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर अपने सुझाव और विचार साझा किए। उपस्थित जनों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे अपनी और अपने क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर जागरूक रहेंगे और पुलिस की हर संभव मदद करेंगे। थाना प्रभारी ने विश्वास दिलाया कि गोविंदपुरा पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे मुस्तैद है।

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...