18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार कल, किन नामों को किया जा...

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार कल, किन नामों को किया जा सकता है शामिल?

Published on

नई दिल्ली

मध्य प्रदेश में नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कल होने वाला है। जानकारी के मुताबिक कल दोपहर 3:30 बजे नए मंत्रियों का ऐलान हो जाएगा। इससे पहले माना जा रहा था कि नाम तय हो चुके हैं लेकिन आधिकारिक घोषणा के लिए पार्टी आलाकमान की मंजूरी का इंतज़ार किया जा रहा था। मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार टॉप नेताओं के साथ कई बैठकों में शामिल रहे हैं। इससे पहले मोहन यादव के साथ जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, हालांकि दोनों ही मंत्रियों का पोर्टफोलियो तय नहीं हुआ है।

ये हैं संभावित नाम
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रमुख सूत्रों के मुताबिक मंत्रिपरिषद के गठन में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि पार्टी को वरिष्ठ विधायकों और पूर्व मंत्रियों के नामों पर लंबी चर्चा जारी है। कई बड़े नाम भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा में शामिल हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि इस बार जातिगत समीकरणों को साधते हुए कई नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है। जिन वरिष्ठ नेताओं जगह मिल सकती है उनमें कैलाश विजयवर्गीय, रीति पाठक, प्रहलाद सिंह पटेल जैसे दिग्गज नेताओं को अहम मंत्रालय मिल सकता है। वहीं सिंधिया समर्थकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। पार्टी ऐसा नामों को सामने लाने के प्रयास में है जिनसे वह लोकसभा चुनाव 2024 में फायदा हासिल कर सके।

ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल किया जा सकता है। इन नामों में प्रद्युमन सिंह तोमर, एंदलसिंह कसाना, प्रभु राम चौधरी को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं शिवराज चौहान सरकार में मंत्री रहे हरदीप डांग, तुलसी सिलावट को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। पार्टी दलित और कई ओबीसी चेहरों को मंत्री बना सकती है। युवा चेहरों में नारायण सिंह पवार, अरुण भीमावद, राजेश सोनकर, आशीष शर्मा और विजय शाह को भी पार्टी मंत्री पद दे सकती है। अर्चना चिटनीस को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। अर्चना आरएसएस की पसंद हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this