8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeभोपालकेजरीवाल को 'बबूल' और राहुल को बताया 'खरपतवार', CM शिवराज ने इस...

केजरीवाल को ‘बबूल’ और राहुल को बताया ‘खरपतवार’, CM शिवराज ने इस पेड़ से की PM मोदी की तुलना

Published on

सूरत ,

गुजरात चुनाव प्रचार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कल्पवृक्ष के समान बताते हुए कहा कि जो जरूरत है, उनसे वह मिलेगा. साथ ही AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बबूल का पेड़ करार दिया.

गुजरात विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी प्रचार करने पहुंचे हैं. शुक्रवार को मांडवी विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी अनिरुद्ध भाई दवे के लिए शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी सभा को संबोधित किया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला. साथ ही इस मौके पर बीजेपी के परिश्ठ नेता ने कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा.

सभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा, केजरीवाल तो बबूल का पेड़ हैं, जिनमें केवल कांटे ही मिलेंगे. जबकि राहुल बाबा (राहुल गांधी) खरपतवार हैं, ये फसल ही खराब कर देंगे. मतलब ये कांग्रेस और AAP देश से संतोष और चैन साफ कर देंगे. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं कल्पवृक्ष, जो जरूरत है उनसे वही मिलेगा.

विदित हो गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए बीते 3 नवंबर को कार्यक्रम की घोषणा की गई थी. पहले चरण में एक दिसंबर को 89 सीट पर वोटिंग होगी. वहीं, पांच दिसंबर को 92 सीटों पर मतदान होगा. चुनावी नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. पहले चरण के लिए पर्चा दाखिल करने वाली एक गजट अधिसूचना 5 नवंबर को जारी की गई थी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this