8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालविमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु जातियों के चिन्हांकान के लिये शिविर लगाये जाये...

विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु जातियों के चिन्हांकान के लिये शिविर लगाये जाये : कृष्णा गौर

Published on

भोपाल

विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु जातियों का चिन्हांकन करने के लिये शिविर लगाये जाये। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिये। राज्यमंत्री श्रीमती गौर सोमवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर रही थीं।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु जातियों के कल्याण के लिये योजनाओं और कार्यक्रमों के निर्माण तथा क्रियान्वयन के लिये आवश्यक है कि प्रदेश में निवासरत विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु जातियों का चिन्हांकन किया जाये। शिविर आयोजित कर जातियों के चिन्हांकन का कार्य करें। घुमन्तु समुदाय के परिवारों के लिये सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवास्था जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के छात्रावास में आवश्यक व्यवास्थओं को भी सुनिश्चित करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि छात्रावास में छात्र-छात्राओं द्वारा मेस सुविधा देने की मांग की गई है। इस संबंध में विभाग प्रस्ताव तैयार करें। छात्रावासों में पुस्तकालय, वाईफाई, सौलर पैनल, गीजर और जिम की व्यवस्था करने के लिये भी अधिकारियों से कहा। उन्होंने कहा कि संभागीय मुख्यालयों पर पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को 500 सीटर छात्रावासों के निर्माण की कार्य योजना बनाने को भी कहा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण, अजीत केसरी, सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण स्वतंत्र कुमार सिंह, संचालक विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण नीरज वशिष्ट मौजूद थे। बैठक में उप संचालक विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण श्रीमती दीप्ति कोटस्थाने ने विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु के लिए संचालित योजनाओं पर प्रजेंनटेंशन दिया।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...