14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeभोपाल'जहां हैं वहीं मनाएं मेरा जन्मदिन...', हाथरस हादसे के बाद लोगों से...

‘जहां हैं वहीं मनाएं मेरा जन्मदिन…’, हाथरस हादसे के बाद लोगों से पंडित धीरेंद्र शास्त्री की अपील

Published on

छतरपुर,

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान हुए हादसे के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो जारी करते हुए अपने कार्यक्रम से जुड़ी अपील की है. 4 जुलाई को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन है. इस सिलसिले में धाम की तरफ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया है. धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में कहा, “4 जुलाई को मेरे जीवन की आयु के एक वर्ष कम हो जाएंंगे. बहुत व्यापक तरीके से अद्भुत आनंद उत्सव की तैयारियां चल रही हैं. लेकिन इस वीडियो के माध्यम से हम एक निवेदन और प्रार्थना करना चाह रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि श्रृद्धापूर्वक 4 जुलाई के उत्सव के लिए दूर-दूर से आ रहे बागेश्वर धाम से जुड़े लोग हमारे प्रियजन हैं. हमारी एक प्रार्थना अगर आप मानो, तो अपार प्रशंसा होगी. खूब व्यापक व्यवस्था की थी और खूब मैदान भी किया था लेकिन 1 तारीख से ही जन समुदाय और बागेश्वर धाम के पागलों का मेला बहुत ज्यादा लग गया और भीड़ बहुत ज्यादा पहुंच गई.

‘हनुमान चालीसा और वृक्षारोपण करें…’
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपील करते हुए कहा, “आप लोगों के सुरक्षा के भाव को दृष्टिगत रखते हुए, जो जहां हैं वहीं से उत्सव मनाएं. घर बैठकर हनुमान चालीसा और वृक्षारोपण करके उत्सव मनाएं. आगामी गुरु पूर्णिमा जो 21 जुलाई को है, उसमें हम योजनाबद्ध तरीके से और व्यापक मैदान रखेंगे. उस मैदान में आप सबके स्वागत का इंतजार करेंगे.”

उन्होंने आगे कहा कि वीडियो का सार ये है कि अत्यधिक भीड़ होने की वजह से चार जुलाई को आने वाले सभी प्रियजन अपने घर से उत्सव मनाएं. बागेश्वर धाम की व्यवस्थाएं डबल की गईं लेकिन स्थिति बदल गई. हमारा उद्देश्य है कि बुजुर्गों को परेशानी ना हो और कोई बीमार ना पड़ जाए और आप सुरक्षित रहो. हम आपका इंतजार गुरु पूर्णिमा के मौके पर करेंगे.

कार्यक्रम में आने वाले थे मनोज तिवारी
बता दें हाथरस घटना के पहले बागेश्वर धाम में जन्म दिवस को लेकर तैयारियां जोर-तोड़ से चल रही थीं और जन्मोत्सव के दिन 4 जुलाई को बागेश्वर धाम में भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया था. प्रोग्राम में गायक मनोज तिवारी के अलावा कई लोग शिरकत करने वाले थे. इस आयोजन में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद भी लगाई जा रही थी, जिसको लेकर 2 जुलाई की दोपहर को ही बागेश्वर महाराज ने कई हजार भक्तों की भीड़ के बीच अनाउंसमेंट करते हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम का उल्लेख किया था. इसमें उन्होंने बताया था कि 3 जुलाई को दरबार लगेगा, 4 जुलाई को जन्मोत्सव मनाया जाएगा और 5 जुलाई को दीक्षांत समारोह आयोजित होगा और उसके बाद हम कथा करने के लिए निकल जाएंगे. इसके बाद गुरु पूर्णिमा यानी 19 जुलाई को वापस आप लोगों के बीच जाएंगे.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

भोपाल में हॉकी का अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ: टीम इंडिया में एमपी अकादमी के 10 सितारों का जलवा

भोपाल। खेल प्रेमियों और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। भोपाल के...

भोपाल में जनगणना का पहला चरण शुरू, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

भोपाल। भारत की जनगणना के तहत मध्य प्रदेश में 1 मई से जनगणना का...

महाराज छत्रसाल जयंती पर भोपाल में सजेगा बुंदेली महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

भोपाल। बुंदेलखंड के शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराज छत्रसाल की 377वीं जयंती के...